फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   national Education Conclave In raipur Chhattisgarh Preeti Trivedi Of Varanasi who Lead Uttar Pradesh got Innovative Teacher Award

रायपुर में शिक्षा समागम: यूपी का नेतृत्व करने वाली काशी की प्रीति को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार

Tue, 16 Nov 2021 09:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 16 Nov 2021 09:27 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित दो दिवसीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए शिक्षाविद् और अधिकारियों ने कोरोना काल के बाद की परिस्थितियों में शिक्षण की चुनौतियों पर चर्चा की।

विज्ञापन
national Education Conclave In raipur Chhattisgarh Preeti Trivedi Of Varanasi who Lead Uttar Pradesh got   Innovative Teacher Award
राष्ट्रीय शिक्षा समागम में प्रीति त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित दो दिवसीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम में काशी की शिक्षिका प्रीति त्रिवेदी को राष्ट्रीय नवाचार शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए शिक्षाविद् और अधिकारियों ने कोरोना काल के बाद की परिस्थितियों में शिक्षण की चुनौतियों और प्रभावी शिक्षा व्यवस्था तैयार करने के पहलुओं पर चर्चा की।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा समागम में उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करने वाली काशी के महमूरगंज कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापक प्रीति त्रिवेदी ने उनके द्वारा किए जा रहे नवाचार को विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, प्रमुख शासन सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, स्कूल शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह सहित एनसीईआरटी के अधिकारियों ने प्रीति को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार से नवाजा। मंगलवार को वाराणसी आगमन पर विद्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

पढ़ेंः देव दीपावली के लिए काशी तैयार: पहली बार आकाश से घाटों की छटा निहार सकेंगे आम लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed