फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   national Doctors Day 2022 You can take free consultation from doctors in Varanasi today initiative of IMA IDA and Amar Ujala Foundation

Doctors Day 2022: वाराणसी में आज चिकित्सकों से ले सकते हैं निशुल्क परामर्श, आईएमए, आईडीए और अमर उजाला फाउंडेशन की पहल

Fri, 01 Jul 2022 11:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Jul 2022 11:31 AM IST
सार

डॉक्टर्स डे पर आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन वाराणसी शाखा, इंडियन डेंटल एसोसिएशन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल की गई है। शहर में कई अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क परामर्श और जांच कराने की सुविधा दी जा रही है। 

विज्ञापन
national Doctors Day 2022 You can take free consultation from doctors in Varanasi today initiative of IMA  IDA and Amar Ujala Foundation
डॉक्टर्स-डे - फोटो : Shutterstock

विस्तार

डॉक्टर्स डे पर आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वाराणसी शाखा, इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल की गई है। शहर में कई अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क परामर्श और जांच कराने की सुविधा दी जा रही है। सुबह 8 से शाम पांच बजे तक अलग-अलग समय पर चिकित्सक मरीजों को परामर्श के साथ ही जरूरी जांच भी बिना किसी खर्च के करेंगे।  

विज्ञापन


आईएमए वाराणसी शाखा के सचिव डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ ही आईएमए की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी निर्वहन किया जाता है। सदस्यों से अपील की गई है कि वह लोगों को एक निश्चित समय तक निशुल्क परामर्श दें। ताकि अधिक से अधिक लोगों को सेवाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


आईडीए के सचिव डॉ. अमर अनुपम ने बताया कि मरीजों की बेहतर सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। ऐसे में डॉक्टर्स डे को खास बनाने के उद्देश्य से दंत चिकित्सा से जुड़े परामर्श निशुल्क दिए जाएंगे। निशुल्क परामर्श के लिए अमर उजाला अखबर में छपी कूपन को साथ लेकर जाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिलेगा निशुल्क परामर्श

  • डॉ. आरके ओझा :  आरके नेत्रालय महमूरगंज, सुबह 8 से 10 बजे तक निशुल्क परामर्श और जांच। 
  • डॉ. अमर अनुपम मल्टी स्पेशियलिटी डेंटल हॉस्पिटल, अमरा अखरी, दोपहर 12 से 5 बजे तक निशुल्क परामर्श और जांच।
  • डॉ. शेखरपुरी- समपर्ण गैस्ट्रो एंड लीवर क्लीनिक- माहेश्वरी भवन के पास तुलसीपुर
  • डॉ. विकास जायसवाल-लंगप्लस क्लीनिक, लेन नंबर चार श्रीनगर कालोनी निकट हर्ष गैस एजेंसीज महमूरगंज
  • डॉ.एसजे पटेल-उपकार हॉस्पिटल, बीएचयू रोड सुंदरपुर
  • डॉ. अरुण कुमार गुप्ता-उमा प्रेम नेत्रालय डीएलडब्ल्यू चितईपुर रोड
  • डॉ. नूतन सिंह-ओमेगा प्लस हॉस्पिटल, नेवादा सुंदरपुर
  • डॉ. राधा कटियार सिंह-व्हाइट स्टोन डेंटल एंड ब्रेसेस क्लीनिक, चितईपुर
  • डॉ. श्रेयांश द्विवेदी-रवि न्यूरो साइकियाट्रिक क्लीनिक, लेन नंबर 16 रविंद्रपुरी
  • डॉ.मिनहज हुसैन-मिनहज चाइल्ड नर्सिंग केयर, लेन नंबर 1 रविंद्रपुरी शांकभरी कांपलेक्स के सामने 
  • डॉ. अतुल कुमार राय-हेड एंड नेक केयर क्लीनिक, बालाजीनगर निकट ट्रामा सेंटर सामनेघाट रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed