फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   narendra modi

आठ आईपीएस संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान

Wed, 03 Jul 2019 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
narendra modi
वाराणसी। छह जुलाई को काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाह्य सुरक्षा व्यवस्था की कमान आठ आईपीएस अधिकारी संभालेंगे। एसपीजी, एनएसजी व एटीएस के कमांडो और केंद्रीय खुफिया इकाइयों के अधिकारियों के घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की बाह्य सुरक्षा में 12 एएसपी, 30 डीएसपी, 2500 दरोगा-सिपाही और 16 कंपनी पीएसी व सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए जाएंगे। उधर, प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर एसपीजी के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की टीम ने भी शहर में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

उधर, प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आए एसपीजी के अधिकारियों ने मंगलवार को बाबतपुर एयरपोर्ट, हरहुआ और बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसल) बैठक की। इसके बाद एसपीजी के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के आवागमन के रूट और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। एसपीजी के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस बात पर ध्यान दें कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते आमजन को असुविधा न होने पाए। बुधवार को एसपीजी के अधिकारी एक बार फिर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल और उनके आवागमन के रूट का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed