{"_id":"5d1bc0e68ebc3e3c96284392","slug":"narendra-modi-varanasi-news-vns4707779198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ आईपीएस संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ आईपीएस संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। छह जुलाई को काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाह्य सुरक्षा व्यवस्था की कमान आठ आईपीएस अधिकारी संभालेंगे। एसपीजी, एनएसजी व एटीएस के कमांडो और केंद्रीय खुफिया इकाइयों के अधिकारियों के घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की बाह्य सुरक्षा में 12 एएसपी, 30 डीएसपी, 2500 दरोगा-सिपाही और 16 कंपनी पीएसी व सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए जाएंगे। उधर, प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर एसपीजी के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की टीम ने भी शहर में डेरा डाल दिया है।
उधर, प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आए एसपीजी के अधिकारियों ने मंगलवार को बाबतपुर एयरपोर्ट, हरहुआ और बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसल) बैठक की। इसके बाद एसपीजी के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के आवागमन के रूट और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। एसपीजी के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस बात पर ध्यान दें कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते आमजन को असुविधा न होने पाए। बुधवार को एसपीजी के अधिकारी एक बार फिर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल और उनके आवागमन के रूट का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना को अंतिम रूप देंगे।