काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पीएम मोदी 26 को भरेंगे नामांकन, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 में फिर से काशी से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी में नामांकन भरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद नामांकन दाखिल करने जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आदि मौजूद रहेंगे। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी नामांकन में शामिल होंगे।
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री 25 अप्रैल को वाराणसी आएंगे और उसी दिन लंका स्थित रविदास गेट से गोदौलिया तक रोड शो करेंगे। 25 को ही पीएम मोदी की जनसभा वाराणसी सहित पूर्वांचल के किसी भी जिले में हो सकती है। अगले दिन 26 अप्रैल को पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद नामांकन करेंगे।
पीएम के नामांकन को यादगार बनाने की हो रही तैयारी
भाजपा की ओर से काशी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी और पीएम मोदी के नामांकन की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 19 मई को मतदान होने जा रहा है और इसकी तैयारियों के लिए बहुत ही कम समय बचा है। पिछली बार जब नरेंद्र मोदी ने नामांकन किया था तब कार्यकर्ताओं और जनता ने इसे ऐतिहासिक बनाया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही करने का प्रयास रहेगा।