फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Narendra modi keep 5 foundation stone of kashi vishwanath corridor

फावड़े से गड्ढा खोद कर रखेंगें पांच शिलाएं, आज पीएम मोदी करेंगे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भूमि पूजन

Thu, 07 Mar 2019 01:52 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 07 Mar 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Narendra modi keep 5 foundation stone of kashi vishwanath corridor
पीएम मोदी के लिए तैयार किया जा रहा मंच - फोटो : amar ujala

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में आज19वीं बार पधारने वाले हैं। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए भूमि पूजन का स्थल तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च, शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित कॉरिडोर के लिए भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री आधा घंटा मंदिर परिसर में रहेंगे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी मिर्जापुर मठ की खाली कराई गई जमीन पर फावड़े से गड्ढा खोदेंगे और विधि-विधान से पूजा-पाठ कर पांच शिलाओं को रखकर भूमि पूजन करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को भूमि पूजन स्थल तक जाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को गेट नंबर चार छत्ता द्वार से लेकर गेट नंबर तीन तक सड़क बना दी। गेट नंबर तीन और गेट दो के बीच में भारत माता मंदिर और गंगा मंदिर के पास मंच बनाया जा रहा है। मंच पर मंदिर कॉरिडोर का नक्शा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम यहीं से नक्शे और मंदिर के साथ ही गंगा के तट को निहारेंगे। दूसरा नक्शा जूना अखाड़े और तीसरा नक्शा काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे ही मंदिर के पास रहेगा। प्रधानमंत्री इन्हें देख सकेंगे। 

पुराने मंदिरों की धूल साफ की गई

Narendra modi keep 5 foundation stone of kashi vishwanath corridor

कॉरिडोर में दिन भर पानी का छिड़काव और रोलिंग का कार्य किया गया। कॉरिडोर क्षेत्र में मिले मंदिरों पर जमी धूल भी पानी का छिड़काव कर साफ की गई। एसपीजी की निगरानी में मंदिर सजाने की तैयारी भी चल रही है। 
 

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी पर चर्चा के बाद उन्होंने कॉरिडोर में कुछ स्थानों पर लटक रहे तारों और खंभे हटवाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed