फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   narendra modi 1

सदस्यता अभियान से पीएम मोदी देंगे सामाजिक समरसता का संदेश

Wed, 03 Jul 2019 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
narendra modi 1
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जुलाई को वाराणसी से भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। सदस्यता अभियान में हर वर्ग के पांच-पांच लोगों के साथ पीएम मोदी अपने हाथों सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 250 लोगों की सदस्यता से प्रधानमंत्री सामाजिक समरसता का संदेश भी देंगे। इससे पहले हरहुआ के प्राथमिक विद्यालय पर 10 फीट ऊंचा दैविक पौधा रोपकर आनंद कानन की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह साढ़े नौ बजे वाराणसी पहुंचेंगे और बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से हरहुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय जाएंगे। यहां पौधरोपण करेंगे, इस दौरान पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 से ज्यादा लोग भी पीएम के साथ अलग अलग पौधरोपण करेंगे। प्राथमिक विद्यालय के पास ही आनंद कानन के नवग्रह वाटिका से उसकी आधारशिला रखेंगे। यहां से बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में भाजपा के सदस्यता अभियान में हिस्सा लेंगे। देशव्यापी अभियान में काशी में समाज के हर वर्ग के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए प्रतीक के रुप में हर जाति, धर्म और वर्ग के पांच पांच लोगों को चयनित किया गया है। उधर, पीएम के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, काशी प्रांत के संगठन मंत्री रत्नाकर, नागेंद्र रघुवंशी, अशोक तिवारी, विद्यासागर राय, नवरतन राठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed