फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   narayan sai son of asaram will fight election from varanasi shivpur seat

आसाराम का बेटा वाराणसी के इस सीट से लड़ेगा चुनाव, लिया पर्चा

Thu, 09 Feb 2017 08:44 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
टीम डि़जिटल,वाराणसी Updated Thu, 09 Feb 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
narayan sai son of asaram will fight election from varanasi shivpur seat
narayan sai - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के लिए वाराणसी में आज से नामांकन का दौर शुरू हो गया। नामांकन के पहले दिन वाराणसी के आठों विधानसभा क्षेत्र के लिए 62 लोगों ने नामांकन का पर्चा लिया।
विज्ञापन


पहले दिन किसी ने भी नामांकन फार्म नहीं भरा। बलात्कार के आरोप में गुजरात की जेल में बंद नारायण सांई शिवपुर सीट से विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को नारायण सांई की ओर से उनके प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह से शिवपुर के रिटर्निंग आफिसर से नामांकन पत्र लिया। धर्मेंद्र सिंह ने खुद के लिए भी शिवपुर से ही चुनाव लड़ने के लिए फार्म लिया है। ट्रेजरी चालान फार्म लेकर स्टेट बैंक से दस हजार रुपये जमानत राशि जमा करने के बाद दिखाकर नामांकन पत्र लिया।  
विज्ञापन

आसाराम के बेटे नारायण सांई ने चुनाव लड़ने के लिए अदालत से अनुमति मांगी है। नारायण सांई आजस्वी पार्टी से चुनाव लड़ेगा। पार्टी ने यूपी में करीब 150 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिये शिवपुर से लड़ेगा चुनाव

narayan sai son of asaram will fight election from varanasi shivpur seat
narayan sai - फोटो : अमर उजाला
शिवपुर विधानसभा से आसाराम के बेटे नारायण साई के चुनाव लड़ने पर इनके अनुयाइयों के अलावा धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के कुछ वोट इनको मिल सकता है। 
भौगोलिक दृष्टि से यह इलाका काफी पिछड़ा है। ढाब इलाके से बाढ़ के दौरान बिजली पानी और संपर्क तीन महीने के लिए कट जाता है। यहां अशिक्षित मतदाताओं की संख्या अन्य विधानसभाओं से अधिक है। 
हरहुआ के अनौरा में आसाराम का आश्रम है। क्षेत्र में आसाराम के पांच से आठ हजार अनुयाई बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed