{"_id":"b2d46818359ac1e82fa945c17074bec6","slug":"narayan-became-prime-minister-s-village-of-new-prime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण बने प्रधानमंत्री के गांव के नए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण बने प्रधानमंत्री के गांव के नए प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 14 Dec 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव जयापुर ने नारायण पटेल को अपना नया प्रधान चुना है।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर आराजीलाइन विकास खंड के इस गांव के नए प्रधान के नाम की घोषणा हुई तो पूरा गांव झूम उठा। नारायण ने कांटे के मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमार यादव को 18 मतों से शिकस्त दी।
नारायण को 848 मत मिले जबकि राजकुमार को 830 मत हासिल हुए। प्रेम प्रकाश सिंह 348 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
बहरहाल, जीत के बाद भारीभरकम जुलूस के साथ नारायण मतगणना स्थल से जयापुर पहुंचे और घर-घर जाकर मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया। विजयी प्रधान के पीछे सैकड़ों समर्थकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विजय जुलूस में शामिल गांव की महिलाओं ने पंचायत भवन के समीप डीजे की धुन पर घंटों ठुमके लगाए। वहीं जीत से उत्साहित युवक ढोल-नगाड़े पर खूब थिरके। पूरे दिन गांव में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
अबीर-गुलाल उड़ाए गए और आतिशबाजी की गई। कुल मिलाकर लोकतंत्र के उत्सव पर पीएम के गांव में होली और दीवाली एक साथ मनी। निवर्तमान प्रधान दुर्गावती देवी ने खुद गांव की महिलाओं को मिठाई खिलाई।
देवर की जीत से उत्साहित दुर्गावती देवी ने कहा, ‘यह मेरे देवर की नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी की जीत है। आज अगर दुनिया में जयापुर का नाम है तो मोदी जी की वजह से ही है।
उनके द्वारा गांव में कराए गए कार्यों की वजह से ही जीत मिली है।’