{"_id":"64896ac813eba5c92d0da209","slug":"namkeen-factory-caught-fire-due-to-boiler-explosion-workers-saved-their-lives-by-running-2023-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ब्वायलर फटने से नमकीन की फैक्ट्री में लगी आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ब्वायलर फटने से नमकीन की फैक्ट्री में लगी आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान
Wed, 14 Jun 2023 12:52 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:52 PM IST
सार
वाराणसी के लहरतारा बौलिया स्थित नमकीन फैक्ट्री में मंगलवार की देर शाम अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ब्वायलर फटने से नमकीन की फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लहरतारा बौलिया स्थित नमकीन फैक्ट्री में मंगलवार की देर शाम अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा बौलिया स्थित राहुल गैस एजेंसी वाली गली में तारक नाथ जायसवाल का पूनम ट्रेडर्स के नाम से नमकीन की फैक्ट्री है।
विज्ञापन
देर शाम फैक्ट्री का ब्वायलर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। इसके चलते फैक्ट्री में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र की बिजली कटवाते हुए फायरब्रिगेड को जानकारी दी। फायरब्रिगेड के दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय फैक्ट्री में काम चल रहा था। लेकिन सभी मजदूर भाग गए। लहरतारा के दुर्गानगर कॉलोनी निवासी तारकनाथ जायसवाल इस समय रिश्तेदार के यहां शादी में कोलकाता गए हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: वाराणसी में तापमान 44 के पार, तेज धूप के साथ गर्म हवाएं बनीं मुसीबत, अभी झेलनी होगी आफत
विज्ञापन
Trending Videos
स्थानीय लोगो का आरोप है कि रिहायशी इलाके में गली से फैक्ट्री हटाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन हटा नहीं। मुख्य फायर अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों और आग सुरक्षा बचाव के इंतजाम की जांच की जा रही है।