फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Name and caste were changed jobs, sacked

नाम और जाति बदलकर पाई थी नौकरी, किए गए बर्खास्त

Mon, 18 Jan 2021 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Name and caste were changed jobs, sacked
बलिया। जाति बदल कर दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहे दो सहायक अध्यापकों की सेवा बीएसए ने सोमवार को समाप्त कर दी है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही वेतन रिकवरी का आदेश संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को दिया है। ये दोनों शिक्षकों ने कूटरचित अभिलेख के सहारे वर्ष 1997 में नौकरी पाई थी।
विज्ञापन

सीयर के उच्च प्राथामिक विद्यालय डफलपुरा में तैनात सहायक अध्यापक हृदयनारायण और उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरासो में तैनात सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र के खिलाफ अवध किशोर चौहान (निवासी घेवड़ा, थाना-भलुवनी, देवरिया) ने शपथ पत्र के साथ शिकायत की थी। आरोप था कि दोनों नाम, जाति और पता बदलकर दूसरे के अंक पत्र और प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोनों शिक्षकों को मूल अभिलेख के साथ तलब किया। उपस्थित नहीं होने पर दोनों का वेतन बाधित करने के साथ ही बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी सीयर को जांच सौंपी। दोनों शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में दर्ज नाम, पता व जाति के आधार पर जांच शुरू हुई। जांच अधिकारी 22 जुलाई 2020 को दोनों के गांव गए और सक्षम अधिकारी से मिलकर आख्या प्राप्त की। इसके मुताबिक सुरेश चंद्र का सही नाम व पता राम कृपाल चौहान पुत्र लल्लन प्रसाद (जाति नोनिया, निवासी घेवड़ा, पोस्ट टेकुआ, थाना भलूवनी, जनपद देवरिया) है, जबकि सर्विस बुक पर (जाति चमार, गांव, पोस्ट-भलुवनी, जनपद-देवरिया) दर्ज है। इसी तरह हृदयनारायण का सही नाम व पता उमेश चौहान (जाति नोनिया, ग्राम बगहा चौरी, पोस्ट-हाटा, थाना भलुवनी, जिला देवरिया) है, जबकि सर्विस बुक पर (जाति चमार, गांव गड़ेर, पोस्ट रायपुरा जिला देवरिया) दर्ज है। बीएसए शिव नारायण सिंह ने जांच रिपोर्ट मिलते ही सोमवार को दोनों शिक्षकों की सेवा नियुक्ति तिथि से समाप्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी सीयर को दिया है। बीएसए ने बताया कि बर्खास्त दोनों शिक्षकों से वेतन रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर जांच कराई गई थी। जांच में शिकायत सही पाई गई और दोनों शिक्षक जाति और नाम बदलकर नौकरी करते पाए गए। उनकी सेवा समाप्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। इनको अब तक मिले वेतन की रिकवरी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिव नारायण सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed