फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namami Gange and members of Ganga Task Force on their backs Cleanliness campaign on the ghats

नमामि गंगे और गंगा टास्क फोर्स के सदस्यों ने कसी कमर: घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों से की ये अपील

Wed, 02 Nov 2022 12:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 02 Nov 2022 12:54 PM IST
सार

स्वच्छता अभियान के तहत घाटों पर जगह- जगह फेंके गए कूड़े कचरे को भी नमामि गंगे के सदस्यों व जवानों ने उनके सही स्थान तक पहुंचाया। घाटों पर श्रमदान के बाद वहां उपस्थित पर्यटकों और आम लोगों को गंगा और घाटों स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई।

विज्ञापन
Namami Gange and members of Ganga Task Force on their backs Cleanliness campaign on the ghats
राजघाट से नमो घाट तक छेड़ी स्वच्छता की मुहिम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली के पूर्व घाटों पर सफाई के लिए नमामि गंगे के सदस्यों ने कमर कस ली है। काशी के घाटों को स्वच्छ रखने के लिए बुधवार को राजघाट से नमो घाट तक विशेष सफाई अभियान की शुरुआत हुई । नमामि गंगे व 137 सी ई टी एफ बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर घाटों की सफाई के साथ जागरूकता की।

विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के तहत घाटों पर जगह- जगह फेंके गए कूड़े कचरे को भी नमामि गंगे के सदस्यों व जवानों ने उनके सही स्थान तक पहुंचाया। घाटों पर श्रमदान के बाद वहां उपस्थित पर्यटकों और आम लोगों को गंगा और घाटों स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई। पतित पावनी मां गंगा की अविरल धारा को निर्मलता के साथ बहने और उनको हमेशा स्वच्छ रखने के लिए सभी संकल्पबद्ध हुए। गंगा मैया की जय के बीच नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सभी ने 'सबका साथ हो, गंगा साफ हो' के नारे संग प्रत्येक काशीवासी को गंगा स्वच्छता से जुड़ने की अपील की  संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा सफाई अभियान के लिए युवाओं और माताओं-बहनों का उत्साह मां गंगा के लिए बड़ा लाभकारी है।

विज्ञापन

Namami Gange and members of Ganga Task Force on their backs Cleanliness campaign on the ghats
काशीवासियों को गंगा स्वच्छता से जुड़ने की अपील - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता की प्रतिबद्धता के लिए संकल्प, साफ-सफाई और जागरूकता से अपनी गंगा नित निर्मलीकरण की ओर अग्रसर होंगी। आयोजन का मूल उद्देश्य गंगा से सबको जोड़ना है । उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता के लिए जन सहभागिता बहुत जरूरी है। आयोजन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, कर्नल हेमंत गंभीर , सूबेदार शिवेंद व गंगा टास्क फोर्स के जवान सहित नमामि गंगे महानगर संयोजक शिवदत्त द्विवेदी, महानगर सहसंयोजिका सीमा चौधरी, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, हिमांशु गुप्ता , सूर्यांशु शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed