फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nagar nigam

छठ पूजा : 3 दिन में कुंडों की सफाई निगम के लिए चुनौती

Tue, 17 Nov 2020 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
वाराणसी। छठ पूजा को ध्यान में रखकर नगर निगम ने पूजा होने वाले कुंडों और तालाबों की साफ सफाई शुरू करा दी है। हालांकि तीन दिन में कुंडों की सफाई निगम के लिए चुनौती से कम नहीं है। 20 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। लेकिन कई कुंडों में अब भी गंदगी तैर रही है।
विज्ञापन

ईश्वरगंगी कुंड के अंदर काई जमी है। इसके अलावा अंदर की सफाई करके गंदगी बाहर रखी गई है। जिसे उठाया नहीं गया है। रामकुंड के भीतर भी लाल दवा डाली गई है। जो दूर से देखने में काई लगती है। लक्ष्मीकुंड में काली, लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था। इसे ध्यान में रखकर नगर निगम ने इसकी सफाई पहले शुरू करा दी है। सूरजकुंड के आस पास, शंकुलधारा पोखरे और पिशाचमोचन कुंड के चारों तरफ गंदगी फैली है। जिसे अब तक नहीं हटवाया गया है।
विज्ञापन

सभी पूजा वाले कुंडों और तालाबों की सफाई शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। कुछ जगहों पर सफाई शुरू हो गई है। जहां सफाई नहीं शुरू हुई है वहां मंगलवार से सफाई शुरू हो जाएगी। पहले अर्घ्य से पूर्व सभी कुंडों को साफ कर दिया जाएगा।-देवीदयाल, अपर नगर आयुक्त देवीदयाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकुंड के लोग नियमित करते हैं सफाई
रामकुंड क्षेत्र विकास समिति के लोगों ने अपने स्तर पर सफाई का काम शुरू कराया है। लक्सा के पार्षद लकी वर्मा ने बताया कि नगर निगम के अलावा यहां के स्थानीय लोग नियमित सफाई करते हैं। लक्ष्मीकुंड की सफाई करवाई है। रामकुंड में मछलियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लाल दवा डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed