{"_id":"65f4aee5e42489b7c900e796","slug":"nagar-nigam-news-one-sanitation-worker-every-500-meters-in-91-wards-accountability-will-be-fixed-varanasi-news-c-20-vns1013-544372-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चमकेगी काशी, शहर के 91 वार्डों में हर 500 मीटर पर एक सफाई कर्मचारी, जानें- निगम का पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चमकेगी काशी, शहर के 91 वार्डों में हर 500 मीटर पर एक सफाई कर्मचारी, जानें- निगम का पूरा प्लान
Sat, 16 Mar 2024 09:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 09:16 AM IST
सार
वाराणसी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम द्वारा खास कार्य योजना बनाई गई है।शहर के 91 वार्डों में अब बीट मैप आधारित सफाई कराई जाएगी। सफाई की निगरानी भी कराई जाएगी। इस व्यवस्था को जल्द ही लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
Ganga Ghat Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के 91 वार्डों में बीट मैप आधारित सफाई कराई जाएगी। हर 500 मीटर के लिए सफाई कर्मचारी से लेकर सफाई निरीक्षक तक की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाएगी। जिन स्थानों पर कैमरा होगा वहां कैमरे से और जहां कैमरे नहीं हैं वहां व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर निगरानी की जाएगी। इसके लिए नगर निगम कार्य योजना बनाई है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
पहले चरण में बीट मैप आधारित गंगा घाटों से सटे 9 वार्डों में सफाई शुरू की गई है। यहां कुल 274 बीट तैयार किया गया है। इनमें राजघाट, प्रहलाद घाट, बिंदु माधव, कालभैरव, दशाश्वमेध, बंगाली टोला, बागाहाड़ा, शिवाला, नगवां वार्ड हैं। बेहतर परिणाम मिलने पर इस सुविधा को बाकी वार्डों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की भी शिफ्टवार तैनाती की जाएगी। इन वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठान की व्यवस्था के लिए गाड़ियों का भी निर्धारण किया जाएगा। शत प्रतिशत कूड़ा उठान की मॉनीटरिंग स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर से होगी। उठान के बाद कूड़ा फेंकने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बेहतर साफ-सफाई के लिए नगर आयुक्त की ओर से टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
कूड़ा गाड़ियों की निगरानी जीपीएस से की जा रही है। सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक से हो रही है। आने वाले दिनों में स्मार्ट वॉच के जरिये सफाई कर्मचारियों की निगरानी होगी।
क्या कहते हैं अधिकारी
अभी नौ वार्डों में बीट मैप के जरिये सफाई हो रही है। बाकी 91 वार्डों में भी बीट मैप आधारित सफाई होगी। इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। - डॉ. पीके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी