{"_id":"5fdfa6cb8ebc3e3b5b1e73c8","slug":"nagar-nigam-city-news-vns5645764197","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेल्टर होम की व्यवस्था कराएं मुकम्मल: कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेल्टर होम की व्यवस्था कराएं मुकम्मल: कमिश्नर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेल्टर होम की व्यवस्था कराएं मुकम्मल: कमिश्नर
वाराणसी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने रविवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त गौरांग राठी के साथ शिवदासपुर, लहरतारा, मैदागिन, मछोदरी आदि स्थानों पर बने शेल्टर होम का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने सभी व्यवस्था को मुकम्मल करने और अलाव जलाने का निर्देश दिया।
सड़कों पर कोई सोता ना मिले तो ऐसे लोगों को शेल्टर होम में भेजने को कहा। डीएम ने निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य स्थल पर श्रमिकों के लिए भी अलाव जलाए जाए।
तहसील दिवस की तर्ज पर निगम में होगी जनसुनवाई
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि तहसील दिवस की तर्ज पर नगर निगम में जनसुनवाई होगी। हर पखवारे सभी जोन कार्यालय पर जनसुनवाई के लिए जोन दिवस आयोजित करने का फैसला लिया गया है। जहां सभी लोग अपनी समस्याओं को रखेंगे।
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन के लिए कूड़ा घरों की हो रही मरम्मत
स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के लिए नगर निगम कमर कस कर मैदान में उतर चुका है। इस वर्ष स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में वाराणसी को नंबर-1 बनाने के लिए शहर की सड़कों को धूल एवं गंदगी मुक्त बनाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में सड़क किनारे फेंके जाने वाले कूड़े की समस्या को दूर करने के लिए कूड़ाघरों की मरम्मत कराई जा रही है। शहर के पांचों जोन में टीम भेजकर कूड़ाघरों के अतिरिक्त ऐसा स्थान चिन्हित किया जा रहा है। जहां कचरा पड़ा रहता है। उनकी सफाई होगी।