फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MV Rajmahal Cruise will reach Kashi after 21-day journey from Kolkata tourists from many countries

MV Rajmahal Cruise: कोलकाता से 21 दिन की यात्रा कर काशी पहुंचेगा एमवी राजमहल क्रूज, कई देशों के पर्यटक सवार

Sun, 31 Aug 2025 01:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 01:04 PM IST
सार

एमवी राजमहल क्रूज में 22 वातानुकूलित कमरे हैं, जिसमें 44 लोग ठहर सकते हैं। तीन मंजिला इस क्रूज पर डाइनिंग हॉल, रेस्तरां, सैलून और स्पा की सुविधा भी है। 

विज्ञापन
MV Rajmahal Cruise will reach Kashi after 21-day journey from Kolkata tourists from many countries
एमवी राजमहल क्रूज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: कोलकाता से 28 अगस्त को 24 विदेशी पर्यटकों को लेकर निकला एमवी राजमहल क्रूज 17 सितंबर को रामनगर के राल्हुपुर मल्टी मॉडल टर्मिनल पर पहुंचेगा। यह क्रूज 21 दिनों की यात्रा पूरी कर रहा है और इस पर अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के पर्यटक सवार हैं।

विज्ञापन


ये पर्यटक गंगा किनारे की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण करते हुए वाराणसी आएंगे। वाराणसी पहुंचने के बाद वे शहर के साथ-साथ मिर्जापुर के पर्यटन स्थलों की भी सैर करेंगे। क्रूज पर सवार पर्यटक गाजीपुर में कॉर्नवालिस का मकबरा भी देखेंगे। 55 मीटर लंबे इस क्रूज में यात्रियों के लिए राजशाही इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रत्येक यात्री के लिए सफर का किराया 1500 डॉलर (करीब 132000 रुपये) है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए क्रूज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मिर्जापुर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का दौरा करने के बाद, पर्यटक सारनाथ में बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली का भी भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो समूह में होंगे पर्यटक
यह क्रूज 17 सितंबर को वाराणसी पहुंचेगा। यहां पहला दल हवाई जहाज से दिल्ली होते हुए अपने देश लौट जाएगा। इसके बाद दूसरा दल दिल्ली से वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेगा और सड़क मार्ग से रामनगर में क्रूज पर सवार होगा। यह क्रूज 25 सितंबर को वापस कोलकाता के लिए रवाना होगा। इस यात्रा के दौरान पर्यटक गाजीपुर, बक्सर, पटना, फरक्का और साहिबगंज जैसे प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed