फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muslim women preparing Lamp in Kashi Diwali will light up homes

काशी में मुस्लिम महिलाएं तैयार कर रहीं दीया, दीपावली पर घरों में रोशन होंगे सौहार्द के रामदीपक

Fri, 06 Nov 2020 07:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 06 Nov 2020 07:06 PM IST
सार

  • दिलों को जोड़ने और नफरत का अंधेरा मिटाने की हो रही पहल
  • मुस्लिम महिलाएं मिट्टी और गाय के गोबर से बना रही हैं दीपक
     

विज्ञापन
Muslim women preparing Lamp in Kashi Diwali will light up homes
दीपावली के लिए दीया तैयार करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में दीपावली पर इस बार घरों में सौहार्द के रामदीपक रोशन होंगे। मुस्लिम महिलाओं द्वारा बनाए गए यह रामदीपक काशी से विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश देंगे। इंद्रेश आश्रम लमही में महिलाएं शुक्रवार से मिट्टी एवं गाय के गोबर से राम दीपक तैयार कर रही हैं।

विज्ञापन


दीपावली पर मुस्लिम महिलाएं प्रदूषण मुक्त रामदीपक तैयार कर रही हैं। राम दीपक लोगों के दिलों को जोड़ने और नफरत के अंधकार को खत्म करने का काम करेगा।

Muslim women preparing Lamp in Kashi Diwali will light up homes
दीपावली के लिए दीया तैयार करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रामदीपक बनने शुरू हो गए हैं। चीन के झालरों के बहिष्कार का संदेश देते हुए मुस्लिम महिलाएं रोजाना सैकड़ों की संख्या में रामदीपक बना रही हैं। रामदीपक बनाकर मुस्लिम महिलाएं पूरी दुनिया को शांति व सद्भावना का संदेश दे रही हैं।

दीपक बनाने के लिए महिलाएं घरेलू पद्धति को अपना रही हैं। कुछ महिलाएं विभिन्न रंगों से दीपक को रंग बिरंगा बना रही थीं, तो कुछ दीपक पर सितारा टिक्की लगाकर उसका रूप निखार रही हैं। नाजनीन अंसारी ने बताया कि रामदीपक विश्व के सांस्कृतिक प्रकाश का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां भी राम नाम का दीपक जलेगा, हिंसा और नफरत खत्म होगी। मुस्लिम महिलाओं का संदेश विश्व शांति और सांस्कृतिक संबंध के लिए है। डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि राम के प्रति आस्था परिवार, समाज और देश को जोड़ने का काम करती है। इस दौरान नजमा परवीन, अर्चना भारतवंशी, महनाज, मुन्नी बेगम, नगीना, शहीदुन बेगम, तबस्सुम, नाजमा, हाजरा, जमीला, सुनीता, रमता, पूनम, सरोज, गीता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed