{"_id":"5f5938838ebc3e3954375943","slug":"murder-varanasi-news-vns546342514","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में ही रुके थे शूटर, दो बदमाश दे रहे थे बैकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में ही रुके थे शूटर, दो बदमाश दे रहे थे बैकअप
विज्ञापन
वाराणसी। चौकाघाट में हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की हत्या करने वाले शूटर वारदात से एक हफ्ते पहले शहर में ही रुके थे। इसके साथ ही जब दोनों वारदात को अंजाम दे रहे थे तो उनके दो साथी बदमाश उन्हें बैकअप दे रहे थे। बदमाशों के ठहरने की व्यवस्था वरुणा पार क्षेत्र में अभिषेक सिंह हनी और विवेक सिंह कट्टा के करीबियों ने कराई थी। तकरीबन 13 दिन से तफ्तीश कर रही पुलिस टीमें सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से इस निष्कर्ष पर पहुंची हैं।
बीते 28 अगस्त को चौकाघाट में दिनदहाड़े दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में पुलिस की तीन जिलों की टीम अब तक सौ से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन शूटर और साजिशकर्ता तमाम कवायदों के बाद भी हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस की सारी कवायद पूछताछ और सुरागकशी तक ही सीमित है। इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस को सफलता मिलेगी।
------------------------
पार्टी के मामले की जांच रिपोर्ट जल्द सौंपी जाएगी एसएसपी को
चौकाघाट में डबल मर्डर से दो दिन पहले बाबतपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी हुई थी। इस पार्टी में कुछ पुलिसकर्मी और कुछ सामान्य लोग शामिल थे। पार्टी में थोड़ी देर के लिए विवेक सिंह कट्टा भी आया था। इस पार्टी का प्रकरण जब एसएसपी की जानकारी में आया तो उन्होंने सीओ चेतगंज को जांच सौंपी। सीओ चेतगंज अनिल कुमार ने बताया कि पार्टी में शामिल दो पुलिसकर्मियों को छोड़ कर अन्य सभी पुलिसकर्मियों और आमजन का बयान दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों पुलिसकर्मियों के भी बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।