{"_id":"5e2803048ebc3e7d65412357","slug":"murder-of-a-man-in-modh-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक से घर आ रहे शख्स पर हमला, घर से थोड़ी दूर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से घर आ रहे शख्स पर हमला, घर से थोड़ी दूर उतारा मौत के घाट
Wed, 22 Jan 2020 01:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार सुबह बाइक से घर जा रहे एक शख्स की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
भदोही जिले के मोढ़ चौकी के बहरिया गांव निवासी महावीर प्रजापती(55) सुबह करीब 8 बजे बाइक से घर आ रहे थे। घर के थोड़ी दूर पहले ही किसी ने धारदार हथियार उनके सिर पर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क पर पड़े देखा, तो वह घायल को एमबीएस अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बेटे कृष्ण कुमार ने बताया कि सुबह उसके पिता खेत देखने गए थे। वहां पुरानी रंजीश में शिवशंकर और दयाशंकर ने हांकी-लाठी से मार कर हत्या कर दी। एमबीएस में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।