फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in varanasi sweeper stabbed wite knife over dispute for donations wife who also injured

25 रुपए के लिए हत्या: वाराणसी में चंदा मांगने के विवाद में सफाईकर्मी को चाकू से गोद डाला, हमले में पत्नी भी घायल

Mon, 28 Feb 2022 11:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 11:54 AM IST
सार

सारनाथ क्षेत्र के  बेनीपुर सत्संगनगर स्थित कांशीराम आवास में रहने वाले सफाईकर्मी राजाबाबू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। चंदा मांगने को लेकर राजाबाबू की पड़ोसी युवक से विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
Murder in varanasi sweeper stabbed wite knife over dispute for donations wife who also injured
घटना स्थल पर उदास बैठे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में चंदा मांगने के विवाद में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। बेनीपुर सत्संगनगर स्थित कांशीराम आवास में रहने वाले सफाईकर्मी राजाबाबू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं बीचबचाव में आई पत्नी पर भी हमलावर ने चाकू से वार किया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इस वारदात को पड़ोसी और सहकर्मी राजेश ने अंजाम दिया। घटना के बाद से वह फरार है। जानकारी  के अनुसार सत्संग नगर कॉलोनी स्थित कांशीराम आवास के बी ब्लॉक के दूसरे तल पर रह रहे राजाबाबू ने पिछले हफ्ते चंदा जुटाकर सबमर्सिबल पंप मरम्मत कराया था।
विज्ञापन


नशे में धुत था आरोपी, चंदा मांगते ही हुआ उग्र
किसी ने 10 तो किसी ने 25 रुपये चंदा दिया था। लेकिन पड़ोसी राजेश ने चंदा का पैसा नहीं दिया था। रविवार रात राजाबाबू ने राजेश से चंदा का बकाया पैसा मांगा। पड़ोसियों ने बताया कि राजेश उस वक्त नशे में धुत था। चंदे की मांग पर राजेश उग्र हो गया और उलझ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जख्मी पति-पत्नी की पड़ोसियों ने नहीं की मदद

दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान राजेश ने चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई पत्नी रूबी को भी उसने चाकू से वार कर घायल कर दिया।  पति-पत्नी घायल अवस्था में पड़ोसियों के पास मदद मांगने पहुंचे। पड़ोसियों ने पहले मदद करने से इंकार कर दिया। इस बीच राजाबाबू की मौत हो गई।

Murder in varanasi sweeper stabbed wite knife over dispute for donations wife who also injured
कांशीराम आवास में वारदात - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद आननफानन पड़ोसियों ने घायल रूबी को रिक्शे पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद सोमवार सुबह स्थानीय पुलिस सहित एसीपी मौके पर पहुंचे। एसीपी वरुणा जोन ने बताया कि अभियुक्त की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित कर दी गई हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed