{"_id":"6062a0ed380df522a64584e5","slug":"murder-in-varanasi-dewar-kills-bhabhi-police-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: देवर ने भाभी की धारदार हथियार से की हत्या, पटाखा छोड़ने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: देवर ने भाभी की धारदार हथियार से की हत्या, पटाखा छोड़ने को लेकर हुआ था विवाद
Tue, 30 Mar 2021 09:24 AM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में पटाखा छोड़ने को लेकर हुए विवाद में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। धारदार सरौते से देवर ने सोमवार रात वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वाराणसी जनपद के रहीमपुर के मुर्शिद खां और तौसीक खां सगे भाई हैं। सोमवार को मुर्शिद खां के लड़के पटाखा छोड़ रहे थे। पटाखे से हो रही तेज आवाज के कारण तौसीक खां ने पटाखा छोड़ने से मना किया। इसी बात को लेकर मुर्शिद खां की पत्नी रोशन जहां (48) से तौसीक का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तौसीक ने धारदार सरौते से रोशन जहां के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोशन का परिजन आनन फानन एक निजी अस्पताल ले गए। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात रोशन जहां की मौत हो गई। रोशन के पति मुर्शिद खां की तहरीर पर पुलिस ने तौसीफ खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं देर रात पुलिस ने तौसीफ को गिरफ्तार किया। उसके घर से हत्या में प्रयुक्त सरौता बरामद हुआ है।
विज्ञापन