फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in Varanasi Dead body of class VIIth student found from field who missing for two days doubts of murder

वाराणसी: दो दिन से लापता सातवीं के छात्र का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका, गांव में मचा हंगामा

Sun, 27 Feb 2022 11:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Feb 2022 11:04 AM IST
सार

वाराणसी के अमीनी गांव से दो दिन से लापता सातवीं के छात्र का रविवार सुबह खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी अपहरण कर हत्या की गई है। 

विज्ञापन
Murder in Varanasi Dead body of  class VIIth student found from field  who missing for two days doubts  of murder
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के अमीनी गांव से दो दिन पहले संदिग्ध हालत में लापता सातवीं के छात्र का शव रविवार सुबह सरसों के खेत में मिला। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैली गई तो वहीं गांव में हंगामा मच गया। मौके पर पहुंचे छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध किया। हत्या का आरोप लगाकर परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची है।

विज्ञापन


अमीनी गांव निवासी दिनेश राजभर का पुत्र विपिन उर्फ दीनदयाल संदिग्ध हालत में 25 फरवरी को घर से लापता हो गया था। वह गांव के ही स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार सुबह शौच के लिए गांव से बाहर खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने शव को देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन


हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया सड़क जाम
मृतक की शिनाख्त विपिन उर्फ दीनदयाल के तौर पर हुई। जानकारी के बाद मौके पर परिजन पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृत बालक के मुंह से झाग निकला रहा था। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder in Varanasi Dead body of  class VIIth student found from field  who missing for two days doubts  of murder
ग्रामीणों ने किया रोड जाम। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों के बीच जहर खिलाकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंकने की चर्चा जोरों पर रही। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंची फोरेंसक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इधर, मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मिर्जामुराद-कटवारुपुर मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed