फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   murder in Varanasi alleged lover killed woman for asking for loan amount police arrested

वाराणसी: उधार की रकम मांगने पर कथित प्रेमी ने की महिला की हत्या, सिर पर वार कर ली थी जान

Thu, 24 Feb 2022 01:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Feb 2022 01:08 PM IST
सार

17 फरवरी की रात अनौरा गांव निवासी मीना देवी (40) की घर से कुछ दूरी पर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बुधवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी के अनौरा गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की रात हरहुआ-रामेश्वर मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में उपयोग किया खून से सना डंडा पुलिस ने बरामद किया। हत्या की साजिश रचने में एक और आरोपी महिला की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला ने ससुराल में 22 लाख रुपये की जमीन बेची थी। आधी रकम उधार के तौर पर उसने से लिया था। बार-बार रकम मांगे जाने से परेशान होकर उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन


बड़ागांव थाना प्रभारी राम बाबू पटेल के अनुसार 17 फरवरी की रात अनौरा गांव निवासी मीना देवी (40) की घर से कुछ दूरी पर हत्या कर दी गई थी। मायके में रहने वाली मीना देवी ने जौनपुर स्थित ससुराल में अपने हिस्से की जमीन 22 लाख रुपये में बेची थी। जितेंद्र कुमार रुपये के लालच में मीना के करीब आया और उसे बहकाकर 22 लाख रुपये में कुछ रकम उधार के तौर पर ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दिन होने के बाद जितेंद्र द्वारा रुपये नहीं लौटाने पर मीना ने तगादा शुरू किया। इस पर जितेंद्र कुमार चौहान ने महिला को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और रात में मुलाकात के बहाने उसे बुलाया। रात के अंधेरे में जितेंद्र ने महिला के सिर पर डंडे से वार किया और जब मीना अचेत हुई तो बोल्डर में सिर टकराकर मार डाला।

थाना प्रभारी के अनुसार मीना की करीबी एक महिला ने हत्या की साजिश रची थी, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस की तफ्तीश शुरू हुई तो मीना के मोबाइल पर अंतिम बार जितेंद्र कुमार चौहान की बातचीत हुई थी, इसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। घटना के बाद जितेंद्र गांव से फरा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed