फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in Varanasi after killing the wife buried the dead body in home

वाराणसी में पत्नी की हत्या कर पति ने घर में दफनाया, शव गलाने के लिए अपनाया ये तरीका 

Tue, 29 Dec 2020 10:43 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 29 Dec 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Murder in Varanasi after killing the wife buried the dead body in home
प्रतीकात्मक तस्वीर

वाराणसी केे लोहता क्षेत्र स्थित भिटारी गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में सोमवार को पति ने पत्नी की हत्या कर शव को घर में गड्ढा खोद कर दफना दिया। सूचना पाकर पहुंची लोहता थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस वारदात की वजह महिला के पति का शक्की मिजाज, घरेलू कलह और उसके तंत्र-मंत्र से जुड़े काम को मानकर जांच कर रही है। आरोपी पति की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन


लोहता थाना अंतर्गत भिटारी में राजेंद्र प्रसाद दस वर्ष से मकान बनवाकर खिलौने बनाने का काम करता था। इसके साथ ही वह तांत्रिक का काम भी करता था। इससे पहले वह शिवपुरवा क्षेत्र में रहता था। राजेंद्र का सबसे छोटा बेटा अमर सोमवार की शाम मजदूरी करके घर पहुंचा। मां आशा देवी (46) के न दिखने पर उसने अपने पिता राजेंद्र प्रसाद से उसके संबंध में पूछा...

विज्ञापन

राजेंद्र ने अमर को बताया कि उसकी मां आभूषण व्यवसायी की दुकान पर जाने की बात कह कर निकली थी। कुछ देर बाद अमर ने घर के पीछे के एक कमरे में बोरे से ढकी हुई जमीन और अगल-बगल मिट्टी गिरी हुई देखी। संदेह होने पर उसने आसपास के लोगों से फावड़ा लेकर बोरा हटा कर खुदाई शुरू की तो उसकी मां आशा देवी का जगह-जगह से चोटिल शव दिखा। इसी बीच राजेंद्र साइकिल लेकर घर से भाग निकला। अमर भाग कर लोहता थाने पहुंचा तो कुछ देर बाद पुलिस आई और शव बाहर निकाला गया। 

सीओ सदर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ है कि किसी धारदार हथियार से महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किया गया है। आशंका है कि उसका गला भी दबाया गया था। आरोपी राजेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कराई जा रही है।

 

शव गलाने के लिए छिड़का था नमक

परिजनों ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद और आशा देवी के तीन पुत्र कमलेश, रामविलास व अमर और एक बेटी है। बेटी का विवाह दो वर्ष पूर्व हो गया था। तीनों बेटे मजदूरी करते हैं। पड़ोसियों के अनुसार तांत्रिक राजेंद्र गुस्सैल किस्म का था और आए दिन आशा को बुरी तरह से पीटता था। उसके गुस्सैल स्वभाव के कारण ही पड़ोसियों से भी उसकी नहीं बनती थी। उधर, पुलिस ने बताया कि राजेंद्र ने आशा का शव गलाने के लिए उस पर नमक छिड़क दिया था। पुलिस वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त धारदार हथियार की तलाश कर रही है। मौके से पुलिस को लकड़ी का एक बड़ा टुकड़ा मिला है। उधर, इस वारदात से बस्ती के लोग खासे भयभीत दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed