फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in varanasi A young man returning after giving milk was attacked with a piece of bat

वाराणसी में हत्या: दूध देकर लौट रहे युवक पर बल्ली के टुकड़े से हमला, बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाते समय मौत

Tue, 22 Mar 2022 11:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Mar 2022 11:24 AM IST
सार

मृतक के भाई संतोष ने बताया कि कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। लोगों ने पैसा छीनने के प्रयास में हमला किया।

विज्ञापन
Murder in varanasi A young man returning after giving milk was attacked with a piece of bat
युवक के सिर पर बल्ली के टुकड़े से हमला कर ली जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सारनाथ क्षेत्र के अकथा आम के बगीचे के पास दूध बेचकर आ रहे युवक पर कुछ मनबढ़ युवकों ने सोमवार की देर रात हमला कर दिया। सिर पर बल्ली के टुकड़े के प्रहार से वह घायल हो गया। बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाते समय युवक की रास्ते में ही मौत हो गई।

विज्ञापन


चचेरे भाई सूरज ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी। इस प्रकरण में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में ले ली। इस दौरान मृतक पक्ष के लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया। मौके पर तीन थानों की पुलिस भी पहुंच गई। जानकारी के अनुसार अकथा निवासी आलोक यादव (22) बेनीपुर अकथा से दूध देकर आ रहा था।
विज्ञापन


इसबीच लगभग पांच की संख्या में युवकों ने एक सुनसान खाली जगह पर आलोक पर हमला कर दिया। उसके सिर पर बल्ली के मोटे लट्ठे से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई संतोष ने बताया कि कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। लोगों ने पैसा छीनने के प्रयास में हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक के चचेरे भाई सूरज ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी जिसमें विवेक पांडेय, आलोक पांडेय, मनीष गौड़, शुभम उर्फ छंनगुर गौड़ और पांचू गौड़ शामिल हैं। वहीं देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

चंदौली में युवक की हत्या कर शव गंगा की रेती पर फेंका, तेजाब से जला था चेहरा 

चंदौली में मुगलसराय कोतवाली के सेमरा गांव निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई। सोमवार को उसका शव गंगा की रेती से बरामद हुआ। उसका चेहरा तेजाब से जला था। युवक 17 मार्च से लापता था। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

सेमरा गांव निवासी एहसान उर्फ बाबू के छह संतान में सबसे बड़ा शाहिद (18)ऑटो रिक्शा चलकर परिवार की सहायता करता था। 17 मार्च की शाम उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। उसने घर वालों को पांच मिनट में वापस आता हूं कहकर बाइक लेकर घर से निकल गया।

काफी देर तक शाहिद के न लौटने पर पिता को शक हुआ और मुगलसराय कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। वहीं होली वाले दिन 18 मार्च की शाम पंचफेडवा में नेशनल हाईवे के किनारे क्षतिग्रस्त हाल में उसकी बाइक बरामद हुई थी।

सोमवार की रात नौ बजे डोमरी में गंगा की रेती पर युवक का शव देखा तो शक पर  ग्रामीणों ने शाहिद के परिवार वालों  को सूचित किया। पिता ने शर्ट-पैंट देख कर युवक की पहचान शाहिद के रूप में की। युवक के हाथ, गर्दन पर चोट के निशान थे।

चेहरा तेजाब से जलाया गया था। युवक की हत्या की खबर सुनकर रामनगर थाने की फोर्स पहुंच गई। एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी मौका मुआयना किया। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उधर, शाहिद का शव देख कर पिता एहसान अचेत हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  मां, भाई और बहनों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed