{"_id":"5d7560958ebc3e93c418a294","slug":"murder-in-khujri-muhalla-varanasi-news-vns4827166151","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को गोली मारे जाने की घटना से खजुही मुहल्ले के लोग रह गए सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा को गोली मारे जाने की घटना से खजुही मुहल्ले के लोग रह गए सन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ। खजुही मुहल्ले में रविवार सुबह गोलियां लगने से घायल नारंगी देवी की पोती का विवाह साल भर पहले 18 सितंबर को चोलापुर क्षेत्र में हुआ था। मार्च 2019 में ससुराल छोड़ कर उसने पट्टीदारी के चचेरे भाई नीरज विश्वकर्मा से प्रेम विवाह कर लिया और उसी के साथ खजुही मुहल्ले में ही रहने लगी। लेकिन किसी को यह नहीं पता चला कि ससुराल से लापता युवती घर के पास ही रह रही है।
श्रीप्रकाश ने बताया कि मार्च से लापता बेटी को बीती अगस्त में मां ने खजुही में ही देखा तो उसे खींचकर घर ले आई। विवाद होने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि अब नीरज और युवती एक-दूसरे से मतलब नहीं रखेंगे। इसे लेकर नीरज ने देख लेने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि उसने बेटी की शादी धूमधाम से की थी, लेकिन ऐसा दिन देखना पड़ेगा, यह नहीं सोचा था। श्रीप्रकाश ने पुलिस से मांग की कि मां को गोली मारने वालों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाएं। उधर, घटना से खजुही मुहल्ले के लोग सन्न रह गए। मौका मुआयना करने पहुंचे पुलिस अधिकारियोें से कहा कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
दो दिन पहले हेलमेट पहन कर घुसा था दुकान में
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को नीरज और उसका दोस्त हेलमेट पहन कर नारंगी देवी की दुकान में घुसे थे। दोनों तरह-तरह के सामान दिखाने के लिए कहते रहे, लेकिन खरीदा कुछ नहीं। शक होने पर नारंगी देवी ने उनसे हेलमेट उतारने को कहा। जब दोनों ने हेलमेट नहीं उतारा तो नारंगी देवी ने शोर मचाया। इस पर दोनों भाग निकले थे। मुहल्ले के लोगों ने कहा कि दोनों ने पहले रेकी की और फिर सही समय देख कर वृद्धा को गोली मारी।
विज्ञापन
सीसी कैमरे में कैद हुए हमलावर
नारंगी देवी की दुकान से थोड़ी दूरी पर लगे दो सीसी कैमरों की फुटेज में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश भागते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने दोनों कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि फुटेज में कैद बदमाशों की तस्वीर से तस्दीक कराकर वारदात का खुलासा किया जाएगा।