फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in Azamgarh pradhan husband shot dead in Election rivalry

आजमगढ़ में चुनावी रंजिश में प्रधान के पति की गोली मार कर हत्या

Mon, 18 Jan 2021 10:19 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 18 Jan 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Murder in Azamgarh pradhan husband shot dead in Election rivalry
मनीष राय (फाइल फोटो)

यूपी के आजमगढ़ जनपद स्थित गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव की महिला प्रधान के पति की बदमाशों ने सोमवार की देर शाम आठ बजे गोली मार कर हत्या कर दी। चुनावी रंजिश में हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीणों में काफी आक्रोश होने से पुलिस महकमे में हड़कंप है।

विज्ञापन

 
अमौड़ा गांव की निवर्तमान प्रधान अर्चना राय के पति मनीष राय (38) पुत्र सुरेंद्र नाथ राय ही प्रधान प्रतिनिधि के रूप में सारा काम देखते थे। सोमवार शाम मनीष राय पंदहा-अमौड़ा मार्ग पर दुर्गा जी इंटर कालेज के पास भट्ठे पर बैठे थे। तभी बाइक से आए बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल मनीष को तत्काल सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


प्रधान के पति की हत्या की सूचना गांव पहुंचते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। वहीं चुनावी रंजिश में हत्या की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स के साथ एसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दोनों छोटे भाई अवनीश राय व अंबरीश राय बाहर रहते है। मृतक मनीष का एक पुत्र है। गोली मारने वाले बदमाशों की संख्या कितनी थी अभी यह ज्ञात नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा की भी चुनावी रंजिश में हुई थी हत्या

प्रधान के पति मनीष राय की हत्या के पूर्व भी इस परिवार में एक हत्या हो चुकी है। मनीष के चाचा उमाशंकर राय की भी चुनावी रंजिश में लगभग डेढ़ साल पूर्व हत्या हुई थी। इससे परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि दूसरी हत्या ने परिवार को हिला कर रख दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed