फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in Azamgarh of an old woman while sleeping by kick her head with a brick

आजमगढ़: घर में सो रही वृद्धा की ईंट से सिर कूंच कर हत्या, संपत्ति विवाद बताया जा रहा कारण

Tue, 03 Aug 2021 06:34 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Tue, 03 Aug 2021 06:34 PM IST
सार

तरवां के महोली गांव में घर में सो रही वृद्धा पर रात में हमला किया। सुबह लहूलुहान देख परिजन अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने मृत बताया। पुलिस बड़ी बहू व मझले पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Murder in Azamgarh of an old woman while sleeping by kick her head with a brick
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार की रात वृद्धा की बेरहमी से हत्या की खबर ने सनसनी फैला दी। तरवां थाना क्षेत्र के महोली गांव में घर में सो रही वृद्धा के सिर को ईंट से कूंच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुबह जानकारी होने पर वृद्धा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतका के पुत्रों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद को घटना की वजह मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं बड़ी बहू व मझले पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


महोली ग्राम निवासी जीतू राम कोलकाता में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने पैतृक घर आकर रहने लगे। जीतू राम का बड़ा पुत्र कोलकाता में ही नौकरी करता है और मंझला पुत्र ओमप्रकाश घर पर रहकर खेती करता है। सबसे छोटा पुत्र सुनील दिल्ली में नौकरी करता है। ग्रामीणों की मानें तो जीतू राम की संपत्ति के बंटवारे को लेकर तीनों पुत्रों में विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

सुबह चारपाई पर लहूलुहान देखा

वर्तमान में जीतू राम अपने बड़े पुत्र के परिवार के साथ रहते थे, जबकि उनकी 65 वर्षीय पत्नी इमरती देवी मझले पुत्र ओमप्रकाश के साथ रहती थीं। सोमवार की रात जीतू व इमरती देवी एक ही स्थान पर सोए थे। रात में किसी समय इमरती के सिर पर ईंट से घातक प्रहार कर दिया गया। सुबह परिजनों ने चारपाई पर लहूलुहान देखा। जीतू राम मौके पर मौजूद नहीं थे। आनन-फानन वृद्धा को डॉक्टर के पास ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका की बड़ी बहू व मझले पुत्र ओमप्रकाश को भी पूछताछ के लिए थाने ले गई है। वहीं मझले पुत्र ओमप्रकाश ने अपनी भाभी व दो भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है।

इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। मृतका के पति भी गायब हैं। कड़ियां जोड़ी जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed