फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder accused strangled and hands in police custody accused of killing younger brother in azamgarh up

यूपी: पुलिस हिरासत में हत्यारोपी ने गला और हाथ काटा, छोटे भाई की हत्या का है आरोप

Sun, 16 Aug 2020 09:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 16 Aug 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Murder accused strangled and hands in police custody accused of killing younger brother in azamgarh up
demo pic

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में चार दिनों से लापता किशोर की लाश उसके घर के से पीछे बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाइयों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया था, और पुलिस उनसे थाने में पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन

इन्हीं में शामिल एक भाई ने थाने के बाथरूम में जाकर खिड़की के शीशे से अपना गला और हाथ को काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी होने पर पुलिस ने लहूलुहान हाल में उसे फूलपुर कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन



आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना के पल्थी बाजार निवासी अमर बरनवाल(15) पुत्र प्रेम चन्द बरनवाल की गत दिनों हत्या हो गई थी। पुलिस संदिग्ध आरोपियों को पकड़कर पूछताछ कर रही थी। शनिवार को निराले(24) पुत्र प्रेमचन्द बरनवाल ने थाने के बाथरूम में जाकर खिड़की के शीशे से अपने गले और हाथ की नस पर काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

खून से सना देख पुलिस ने तत्काल उसको फूलपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ का कहना है कि दीदारगंज के पल्थी में हुई हत्या के मामले में मृतक के भाइयों सहित चार लोगों को हत्या के आरोप में पूछताछ करने के लिए उठाया गया था।

इसमें एक भाई निराले ने आत्मघाती कदम उठाया है। उसका इलाज फूलपुर में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed