फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Munshi Premchand jayanti 2022 Lamhi mahotsav begins today administration and villagers will celebrate

लमही महोत्सव का आगाज आज: मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर खत्म होंगी प्रशासन और ग्रामीणों के बीच की दूरियां

Fri, 29 Jul 2022 10:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Jul 2022 10:39 AM IST
सार

 कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर तीन दिवसीय लमही महोत्सव की शुरुआत आज से होगी। जिला प्रशासन और ग्रामीण एक साथ मिलकर मुंशी प्रेमचंद की जयंती और लमही गांव का जन्मदिन साथ-साथ मनाएंगे। 

विज्ञापन
Munshi Premchand jayanti 2022 Lamhi mahotsav begins today administration and villagers will celebrate
मुंशी प्रेमचंद का गांव लमही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर लंबे समय के बाद जिला प्रशासन और ग्रामीणों के बीच की दूरियां खत्म हो जाएंगी। जिला प्रशासन और ग्रामीण एक साथ मिलकर मुंशी प्रेमचंद की जयंती और लमही गांव का जन्मदिन साथ-साथ मनाएंगे। तीन दिवसीय लमही महोत्सव की शुरुआत आज से होगी। समारोह के अंतिम दिन जन्मस्थली को दीयों से रोशन किया जाएगा।

विज्ञापन


संस्कृति विभाग और ग्राम सभा के सहयोग से लमही महोत्सव को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। 29 जुलाई को कविता एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता के साथ लमही महोत्सव आरंभ हो जाएगा। 30 जुलाई को प्रेमचंद की रचनाओं पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता व संगोष्ठी होगी।
विज्ञापन


31 जुलाई को लमही में मुंशी प्रेमचंद को पुष्पांजलि के बाद प्रभातफेरी, विद्वानों का सम्मान और प्रेमचंद की रचनाओं का मंचन व लोकगायन होगा। रामलीला मैदान में होने वाले उत्सव में गांव के जन्मदिन को मनाने के साथ ही लमही उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। उधर नगर निगम की ओर साफ सफाई कराई गई। तीन दिन तक यहां विशेष सफाई और दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद के मकान में बनेगा स्मृति भवन

Munshi Premchand jayanti 2022 Lamhi mahotsav begins today administration and villagers will celebrate
मुंशी प्रेमचंद का गांव लमही - फोटो : अमर उजाला

मुंशी प्रेमचंद के मकान को जल्द ही नया स्वरूप देने की योजना है। कथा सम्राट के मकान को स्मृति भवन की परिकल्पना के रूप में विकसित किया जाएगा। मंडलायुक्त की पहल के बाद संस्कृति विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मकान पर कथा सम्राट के परिजनों का मालिकाना हक होने के कारण उनकी सहमति का इंतजार किया जा रहा है। इसके लिए वीडीए और संस्कृति विभाग लगातार परिजनों के संपर्क में हैं।

लमही में मुंशी जी ने जिस घर में अपनी कालजयी रचनाएं गढ़ीं। उसको स्मृति भवन का स्वरूप दिया जाएगा। नवाब राय से मुंशी प्रेमचंद की जीवनयात्रा का कथाशिल्प स्मृति भवन में जीवंत किया जाएगा। वीडीए और संस्कृति विभाग ने इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। मुंशी प्रेमचंद के परिजनों के प्रतिनिधि से संस्कृति विभाग लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed