{"_id":"5fb25e158ebc3e9b7a5c0563","slug":"munna-bhaiya-alias-divyendu-sharma-met-iit-bhu-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू के छात्रों से रूबरू हुए मुन्ना भैया उर्फ दिव्येन्दु शर्मा, कॉलेज लाइफ का साझा किया अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू के छात्रों से रूबरू हुए मुन्ना भैया उर्फ दिव्येन्दु शर्मा, कॉलेज लाइफ का साझा किया अनुभव
Mon, 16 Nov 2020 04:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 16 Nov 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
दिव्येन्दु शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर वेब सीरीज में मुन्ना त्रिपाठी उर्फ मुन्ना भैया का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिव्येन्दु शर्मा ने सोमवार को आईआईटी बीएचयू के छात्रों से बातचीत की। इस दौरान दिव्येन्दु ने साहित्य और नाट्य में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं से अपने अनुभवों को भी साझा किया।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के लिट् और ड्रामा क्लब की ओर से आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में दिव्येन्दु ने न केवल छात्र छात्राओं से सिनेमा, अभिनय बल्कि कॉलेज से जुड़ी लाइफ पर भी बातचीत की। इस दौरान अभिनय के क्षेत्र में अपने संघर्ष के किस्से भी सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेब सीरीज 'बिच्छू का खेल' में मुख्य किरदार की भूमिका निभा रहे दिव्येन्दु ने इस दौरान बनारस में शूटिंग के अनुभव को भी आईआईटीयन्स से साझा किया। बनारस की साहित्य और नाट्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं के सवालों का जवाब भी दिया और मन लगाकर उन्हें काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।