फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal elections candidates waiting for reservation of wards such change happened in 2017 elections as well

नगर निगम चुनाव: वार्डों के आरक्षण से कई दावेदारों के मंसूबे होंगे ध्वस्त,2017 के चुनाव में भी हुआ था ऐसा बदलाव

Sat, 19 Nov 2022 09:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 19 Nov 2022 09:54 AM IST
सार

चुनाव कार्यालय के अनुसार 2017 के निकाय चुनाव में 90 वार्ड थे। उस दौरान निगम की ओर से भेजी गई आरक्षण की प्रस्तावित सूची में 90 में से 56 वार्ड बदल गए थे। उस समय चक्रानुक्रम में 40 वार्ड पुरुष, 20 वार्ड महिला, 16 वार्ड ओबीसी, 8 ओबीसी महिला, चार वार्ड अनुसूचित जाति, दो वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए थे।

विज्ञापन
Municipal elections candidates waiting for reservation of wards such change happened in 2017 elections as well
नगरीय निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शासन से वार्डों के आरक्षण का इंतजार हो रहा है। जानकारों के अनुसार आरक्षण के बाद कई लोगों के मंसूबे ध्वस्त होंगे। जहां पुरुष दावेदार हैं वहां यदि महिला सीट हुई तो पुरुष दावेदारों के मंसूबे पर पानी फिर जाएगा। इसी प्रकार सामान्य से ओबीसी और ओबीसी से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण होने से दावेदारों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन

चुनाव कार्यालय के अनुसार 2017 के निकाय चुनाव में 90 वार्ड थे। उस दौरान निगम की ओर से भेजी गई आरक्षण की प्रस्तावित सूची में 90 में से 56 वार्ड बदल गए थे। उस समय चक्रानुक्रम में 40 वार्ड पुरुष, 20 वार्ड महिला, 16 वार्ड ओबीसी, 8 ओबीसी महिला, चार वार्ड अनुसूचित जाति, दो वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाआें के लिए आरक्षित किए गए थे। वर्तमान में वार्डों का परिसीमन पूरा करने के साथ आरक्षण के लिए शासन को सूची भेजी गई है। इस बार 100 वार्ड हैं। इस नाते दस वार्डों के नाम बदले गए हैं, जबकि 11 वार्डों में नए मोहल्ले और मकान जोड़े गए हैं। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार ने बताया कि निगम की ओर से सूची भेजी गई है। शासन से ही वार्डों का आरक्षण फाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed