फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal Corporation pasted notices on meat shops near Kashi Vishwanath Temple

Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास मीट की दुकानों पर एक्शन जारी, नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस

Sat, 02 Mar 2024 03:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 02 Mar 2024 03:39 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर के दो किलोमीटर के दायरे में मांस-मदिरा की दुकानों को प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद कुछ दुकानें यहां खोली जा रही हैं। ऐसे में नगर निगम की टीम पुलिस की मदद से दुकानों पर नोटिस चस्पा कर रही है। 

विज्ञापन
Municipal Corporation pasted notices on meat shops near Kashi Vishwanath Temple
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दालमंडी, हड़हासराय, नई सड़क, बेनियाबाग, नवेद कांप्लेक्स के आसपास की 16 मीट-मांस की दुकानें शनिवार को बंद कराई गईं। नगर निगम, पुलिस प्रशासन की टीम ने निरीक्षण कर दुकानें बंद कराने के साथ पर्चा चस्पा किया। वहीं, औरंगाबाद में कुछ लोगों ने अधिकारियों से कहा कि विश्वनाथ मंदिर से दो किमी दायरे के बाहर की दुकानों को बंद न कराया जाए।

पार्षद इंद्रेश सिंह के प्रस्ताव को नगर निगम सदन ने पास किया था। जिसके आधार पर हुई कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम के आने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों की मीट-मांस की दुकानें पहले ही बंद कर दी गईं। इस दौरान दालमंडी में काफी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस बार-बार लोगों को पीछे कर रही थी।
विज्ञापन


एक दिन पूर्व 26 दुकानों को बंद कराया गया था। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि 16 दुकानों को बंद कराने के साथ हिदायत दी गई है। कुरैश बिरादरी के महामंत्री नदीम कुरैशी ने कहा कि हम लोग रेड जोन में बेचने वालों के कार्रवाई के पक्ष में हैं, लेकिन ग्रीन जोन में हो रही कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। मीट-मांस कॉमन फूड है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

मांस मदिरा मुक्त काशी के लिए अयोध्या यात्रा पर निकले तीन जादूगर

मांस मदिरा मुक्त काशी का संदेश लेकर तीन जादूगर अयोध्या की यात्रा पर बाइक से निकले। आगमन संस्था और ब्रह्म सेना की ओर से जादूगर जितेंद्र, रामकृष्णा और मारुति धर्मसंघ से अयोध्या के लिए रवाना हुए। आंख पर पट्टी बांधकर निकले जादूगरों ने लोगों को जागरूक किया। सरकार से मीट-मांस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की।

दुर्गाकुंड धर्मसंघ के सचिव जगजीतन पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान जन जन की यही पुकार मांस मदिरा मुक्त हो बाबा धाम... के नारे गूंजते रहे। ये जादूगर वाराणसी से जौनपुर, सुल्तानपुर सहित पूरे मार्ग में पंफलेट और पोस्टर के जरिये लोगों को जागरूक करेंगे और जन सहयोग जुटाएंगे। 

अभियान के संयोजक डॉ. संतोष ओझा ने मांग की कि काशी के पंचकोशी क्षेत्र में मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इस मौके पर हरिकृष्ण प्रेमी, राहुल गुप्ता, सुनील शुक्ला, सोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed