{"_id":"60c3c8af8ebc3e9a22027540","slug":"municipal-corporation-has-three-days-left-for-cleaning-the-drain-city-news-vns594329273","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला सफाई के लिए नगर निगम के पास बचे तीन दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला सफाई के लिए नगर निगम के पास बचे तीन दिन
विज्ञापन
नगर निगम के पास नाला सफाई के लिए मात्र तीन दिन बचे हैं। अब तक 82 प्रतिशत सफाई का काम हुआ है। मानसून के पहले 15 जून तक सभी नालों की सफाई कराने का आदेश नगर आयुक्त गौरांग राठी ने दिया था। लेकिन जिस रफ्तार से काम चल रहा है, उससे नहीं लगता कि तय समय से काम पूरा काम हो पाएगा।
नगर निगम के अनुसार शहर के बड़े नालों और नालियों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। पूरा प्रयास है कि इस बार बारिश में नालों के चलते सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या न होने पाए। इसके लिए नालों की सफाई का काम कराया जा रहा है। नगर निगम की ओर से वरुणा पार में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात दिलाने के लिए बड़े नालों के साथ पुराने नालों की भी सफाई हो रही है। नक्खीघाट रेलवे मैदान से शक्कर तालाब तीन पुलिया होते हुए वरुणा नदी तक के नाले को साफ किया जा रहा है।
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक सफाई के साथ-साथ जलभराव इलाकों के लिए एक टीम रहेगी। जो तत्काल मौके पर जलभराव को दूर करने का काम करेगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह ने बताया कि 82 प्रतिशत नालों की सफाई हो गई है। शेष कार्य 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। नाला व नाली की सफाई पूरी कर सफाई निरीक्षक व अभियंता प्रमाण पत्र देंगे। जिसमें साफ नाला व नाली की फोटो भी संलग्न होगी। इसके बाद ही इस कार्य में होने वाले व्यय का भुगतान हो सकेगा।