फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal Chairman Sonu Kinnar gave support to Dr. Mahendra Nath Pandey

UP: नगरपालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने दिया डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय को समर्थन, केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत

Fri, 10 May 2024 09:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 10 May 2024 09:30 PM IST
सार

नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर की चेयरमैन सोनू किन्नर ने डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय को अपना समर्थन दिया। निकाय चुनाव के दौरान भाजपा पर गलत मतगणना कराने को लेकर किन्नरों ने घंटों हंगामा किया। 

विज्ञापन
Municipal Chairman Sonu Kinnar gave support to Dr. Mahendra Nath Pandey
नगरपालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने दिया डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय को समर्थन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर की चेयरमैन सोनू किन्नर ने शुक्रवार को चंदौली स्थित भाजपा कार्यालय के पास आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रत्याशी डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय का समर्थन दिया।

विज्ञापन


मंच पर केंद्रीय मंत्री ने माला पहनाकर चेयरमैन का स्वागत किया। इसके बाद जिले में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया। लोगों का कहना था कि कभी भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ी सोनू के भाजपा को समर्थन देने की उम्मीद किसी को नहीं थी।
विज्ञापन


चंदौली जिले के एकमात्र नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में निकाय चुनाव के दौरान सोनू किन्नर को लोगों ने काफी पसंद किया। चर्चा यही रही कि लगातार भाजपा के चेयरमैन से नाराज लोगों ने गुस्से में सोनू को वोट देकर जिताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटिंग के दौरान भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों और सोनू किन्नर के समर्थकों के बीच हाथापाई और घंटों तक हंगामा चला था। सैकड़ों की संख्या में जुटे किन्नरों ने भाजपा पर वोट की गिनती गलत कराने का अरोप लगाते हुए काफी हंगामा किया था।


हालांकि किन्नरों के हंगामे के बाद आखिरी घोषणा हुई और सोनू विजयी हुईं। लोगों को यह कहीं से उम्मीद नहीं थी कि सोनू किन्नर भाजपा को कभी समर्थन देंगी। लेकिन शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के जनसभा के मंच पर सोनू किन्नर मौजूद रहीं। उनको माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस संदर्भ में साेनू किन्नर ने बताया कि वे भाजपा की सदस्यता नहीं ली हैं, बस समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed