फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mumbai to darbhanga spicejet flight diverted varanasi airport due to Bad weather conditions after circling in air for half an hour

बिगड़ा मौसम का मिजाज: मुंबई से दरभंगा पहुंचा विमान आधे घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा, फिर पहुंचा वाराणसी एयरपोर्ट

Thu, 05 May 2022 06:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 05 May 2022 06:52 PM IST
सार

स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 115 गुरुवार को मुंबई से 182 यात्रियों को लेकर सुबह 10:20 बजे दरभंगा हवाई क्षेत्र में पहुंच गया लेकिन वहां बारिश हो रही थी। 

विज्ञापन
mumbai to darbhanga spicejet flight diverted varanasi airport due to Bad weather conditions after circling in  air for half an hour
स्पाइस जेट का विमान - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई से दरभंगा जा रहा स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान गुरुवार को खराब मौसम के कारण दरभंगा एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। विमान आधे घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। मौसम में सुधार नहीं होने की दशा में विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। वाराणसी हवाई परिक्षेत्र में पहुंचने पर एटीसी से अनुमति मिलने के बाद विमान वाराणसी एयरपोर्ट सुरक्षित उतरा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 115 गुरुवार को मुंबई से 182 यात्रियों को लेकर सुबह सवा आठ दरभंगा के लिए उड़ान भरा। विमान 10:20 बजे दरभंगा हवाई क्षेत्र में पहुंच गया लेकिन वहां बारिश हो रही थी। इस कारण दृश्यता कम हो गई। नतीजा ये रहा कि विमान को दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली।

विज्ञापन

वाराणसी से एक घंटे बाद रवाना हुआ विमान

उसके बाद विमान हवा में चक्कर लगाने लगा लेकिन मौसम में सुधार नहीं हुआ। करीब आधे घंटे तक हवा में चक्कर लगाने के बाद विमान को वाराणसी एयरपोर्ट  डायवर्ट कर दिया गया। उसके बाद पायलट ने वाराणसी एटीसी से संपर्क कर विमान को उतरने की इजाजत मांगी और 11:14 बजे विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसमें सवार यात्री विमान में ही बैठे रहे। दोपहर 12:15 बजे विमान वाराणसी एयरपोर्ट से दरभंगा के लिए उड़ान भरा।  स्पाइसजेट के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दरभंगा में मौसम खराब होने के कारण विमान को वाराणसी डायवर्ट किया गया था। मौसम ठीक होने पर विमान एक घंटे बाद दरभंगा के लिए प्रस्थान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed