फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Multiplexes and theaters Cinemas will not open yet in Varanasi will have to wait

वाराणसी: अभी नहीं लगेंगी सिनेमा हॉल में फिल्में, खुलने के लिए करना होगा और इंतजार, तैयारियां पूरी

Thu, 15 Oct 2020 12:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 15 Oct 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Multiplexes and theaters Cinemas will not open yet in Varanasi will have to wait
सिनेमा हॉल। - फोटो : अमर उजाला

सात माह के बाद वाराणसी शहर के मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को खोलने के लिए गाइडलाइन जारी हो गई है, लेकिन शहर के सिनेमाहाल अभी नहीं खुलेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने अभी अनुमति नहीं दी है। कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए जारी गाइडलाइंस के अनुसार ही दर्शक सिनेमा हाल में बैठ सकेंगे।

विज्ञापन

क्षमता के हिसाब से 50 फीसदी ही दर्शकों को एक ऑडी में बैठने की अनुमति होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को लेकर एक सीट छोड़कर ही दर्शक बैठेंगे। बगैर मास्क के किसी भी दर्शक को हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन



गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही दर्शक हॉल में प्रवेश कर सकेंगे। हॉल के अंदर किसी भी तरह की कोई खाद्य सामग्री नहीं परोसी जाएगी। एक शो के तुरंत बाद ही पूरे थिएटर हाल को सैनिटाइजेशन कराना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शहर के आईपी सिगरा, आईपी विजया भेलूपुर, जेएचवी, पीडीआर मल्टीप्लेक्स में सैनिटाइजेशन आदि की तैयारियां की गई। मनोरंजन कर अधिकारी किरण के अनुसार अभी बहुत से हॉल संचालकों ने फायर का सर्टिफिकेट नहीं दिया है। सिर्फ छवि महल हाल की तैयारियां सही पाई गई।

फिलहाल अभी सिनेमा हॉल नहीं खुलेंगे। डिजिटल लेनदेन पर अधिक जोर होगा। पैक्ड फूड की ही बिक्री की जाएगी। प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही हाल का संचालन किया जाएगा। हॉल खोलने की अनुमति को लेकर मनोरंजन कर अधिकारी ने तैयारियों का जायजा लिया।

एक दिन में पांच शो
शहर के अधिकतर मल्टीप्लेक्स में चार से 5 शो दिन से लेकर रात तक चलते हैं। एक ऑडी में 300 से 400 दर्शक बैठकर फिल्म देखते हैं। शो तो 5 ही चलेंगे लेकिन दर्शकों की संख्या 50 फीसदी कम हो जाएगी।

सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक ऑडी में 50 फीसदी ही दर्शक बैठ सकेंगे। संक्रमण से बचाव को लेकर बगैर मास्क के किसी को भी हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। -कृष्णा पांडेय, प्रबंधक आईपी विजया भेलूपुर
 
हाल के प्रवेश द्वार पर दूर से ही टिकट की चेकिंग की व्यवस्था है। बगैर मास्क के एंट्री नहीं है और शो के तुरंत बाद ही हाल का सैनिटाइजेशन किया जाएगा। हॉल के अंदर कोई खाद्य सामग्रियां नहीं परोसी जाएंगी। - शीतला शरण सिंह, प्रबंधक, आईपी सिगरा

फिलहाल अभी सिनेमा हाल नहीं खुलेंगे। प्रशासन व सिनेमा संचालकों संग बैठक कर गाइड लाइन पर चर्चा होगी, उसके बाद ही कुछ तय किया जाएगा। बहुत से हाल संचालकों ने फायर सर्टिफिकेट भी अभी उपलब्ध नहीं कराया है। -किरण, मनोरंजन कर अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed