फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mukhtar's close fish mafia arrested, fish of 12 lakh in a truck seazed

मुख्तार का करीबी मछली माफिया गिरफ्तार, ट्रक में लदी 12 लाख की अवैध मछली सीज

Sat, 04 Jul 2020 05:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Jul 2020 05:13 PM IST
सार

  • बिना लाइसेंस के चल रहा था कारोबार
  • मुख्तार अंसारी का भी लगा था पैसा

विज्ञापन
Mukhtar's close fish mafia arrested, fish of 12 lakh in a truck seazed
पुलिस द्वारा गिरफ्ताक किया गया मछली माफिया और एक अन्य व्यक्ति।। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर कोतवाली पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े मछली माफिया समेत दो लोगों को जोगियापुर मोहल्ले से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। उनके पास से एक ट्रक अवैध मछली भी बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों ने मुख्तार के संरक्षण में लंबे समय से मछली का अवैध कारोबार करने की बात स्वीकार की है। इस कारोबार में मुख्तार अंसारी भी पार्टनर था। 

विज्ञापन


बरामद मछली की कीमत 12 लाख है। इसमें 25 किलो प्रतिबंधित मांगुर प्रजाति की मछलियां भी शामिल हैं। यह कारोबार कई वर्षों से चल रहा था, मगर पुलिस और खाद्य विभाग को इसकी भनक नहीं थी।
विज्ञापन

 एसपी अशोक कुमार ने पुलिस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मुखबिर की सूचना पर जोगियापुर मोहल्ले में शुक्रवार की शाम छापामारी की गई थी। 

वहां रवींद्र कुमार निषाद उर्फ पप्पू और आंध्र प्रदेश के कईकुल्लूर निवासी वी.नारायण राव को गिरफ्तार किया गया। रवींद्र के मकान से आंध्र प्रदेश से लाई गई एक ट्रक मछली भी बरामद हुई। ट्रक में 25 किलो प्रतिबंधित मांगूर मछली के अलावा 80 क्विंटल रोहू और प्यासी मछली थी। ट्रक को सीज करते हुए दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने माफिया मुख्तार से अपने कारोबारी रिश्ते कबूल किए। 

रवींद्र ने बताया कि वह कई वर्षों से मुख्तार अंसारी के संरक्षण में ही मछली का अवैध कारोबार करता था। वह अन्य व्यापारियों से मुख्तार के लिए रंगदारी भी वसूलता था। माफिया के भय से कोई इसकी शिकायत नहीं करता था। मछली के अवैध कारोबार में मुख्तार अंसारी भी उसका पार्टनर था। मुनाफे का पैसा हर माह उस तक पहुंचा दिया जाता था।
 

एसपी ने बताया कि 12 लाख रुपये सालाना तक का कारोबार होने पर खाद्य विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना होता है, लेकिन रवींद्र कुमार बिना किसी रजिस्ट्रेशन के ही अपना धंधा चला रहा था। उसके पास से एक बार में ही 12 लाख का माल पकड़ा गया है। नगर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने हमराही सिपाहियों के साथ रवींद्र और उसके साथी को शुक्रवार की शाम जोगियापुर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed