यूपी: मुख्तार के करीबी गैंगस्टर में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, धोखाधड़ी से ली थी ठेकेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर में नामजद मुख्तार अंसारी गिरोह के दो सदस्यों को मऊ जिले की कोतवाली पुलिस ने बुधवार को ढेकुलिया घाट के पास से दबोचा है। दोनों के खिलाफ कोतवाली और दक्षिणटोला थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।
पुलिस का आरोप है कि दोनों ने फर्जी दस्तावेजों को लगाकर ठेकेदारी करने का लाइसेंस प्राप्त किया था। जांच के बाद दोनों के दस्तावेज गलत मिलने पर उनके विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ ही बाद में दोनों का गैंगस्टर में चालान किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों में महमूद अहमद पुत्र मकसूद अहमद दक्षिणटोला थाने के हकीकतपुरा मुहल्ले का निवासी है। इसी क्रम में मो. दानिश पुत्र वसीर अहमद कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुरा मुहल्ले का रहने वाला है। दोनों को पुलिस ने बुधवार को ढेकुलियाघाट से दबोचा।
कोतवाली प्रभारी रामसिंह ने बताया कि आरोपीगण मुख्तार अंसारी को लाभ पहुंचाने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाकर ठेकेदारी करने का लाइसेंस प्राप्त कर लिए थे। इस दौरान ये सरकारी धन का गबने से लेकर लोगों को धमकी देने का काम करते थे।
इस संबंध में दोनों के खिलाफ क्रमश: दक्षिणटोला और कोतवाली में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया था। सीओ नगर नरेश कुमार ने बताया कि महमूद अहमद पुत्र मकसूद अहमद का ठेकेदारी का लाइसेंस एक सितंबर को जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया है।