{"_id":"5f80c6398ebc3e9c0873d884","slug":"mukhtar-gang-city-news-vns5519569177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार के करीबी मेराज के जीजा और भांजों पर एक और मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार के करीबी मेराज के जीजा और भांजों पर एक और मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के अंतरराज्यीय गिरोह के सहयोगी मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज के जीजा व भांजों के खिलाफ शुक्रवार को कैंट थाने में रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई एक महिला की तहरीर के आधार पर की गई है। इससे पहले मेराज के जीजा और भांजों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल मेराज, उसका भाई सेराज और भांजा जेल में निरुद्ध हैं।
नदेसर की रहने वाली रुखसाना बेगम के अनुसार, उसके मकान में कुछ साल पहले बतौर किरायेदार मेराज के जीजा इरशाद खान और भांजे शमशाद, खुर्शीद व परवेज रहने आए। परवेज जो कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर है और 21 मुकदमों में आरोपी है, वह जनवरी 2020 में अंधरापुल से जबरजस्ती जीप में बैठाकर उन्हें नक्खीघाट ले गया। वहां एक मकान दिखाकर उसके एवज में नदेसर का मकान अपने नाम लिखवाने का दबाव बनाया। परवेज के भय से वह मकान छोड़ कर बच्चों के साथ चली गई। बीते दिनों वह अपने घर वापस आई। उसी दिन नदेसर से सदर बाजार स्थित बाबा बहादुर शहीद मजार जाने के लिए वह घर से निकली तो छावनी क्षेत्र स्थित चर्च के पास जीप से आए परवेज, खुर्शीद और इरशाद ने रोककर मकान को अपने नाम कराने के लिए फिर दबाव बनाया। बात न मानने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फिरौती की मांग की। रुखसाना की तहरीर के आधार पर कैंट थाने की पुलिस ने मेराज के बहनोई इरशाद खान, परवेज, शमशाद और खुर्शीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।