फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mukhtar case could not hearing held date fell in labour murder and gangster case

Azamgarh News: ...तो नहीं हो सकी मुख्तार मामले की सुनवाई, मजदूर हत्याकांड और गैंगस्टर मामले में पड़ी तारीख

Mon, 11 Mar 2024 06:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 06:46 PM IST
सार

Azamgarh News: सोमवार को दोनों मामलो में मुख्तार की पेशी थी। माफिया मुख्तार अंसारी वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ। सोमवार को जिले के अधिवक्ता हड़ताल पर थे। जिसके चलते मुख्तार मामले में कोर्ट में कोई काम नहीं हो सका और न्यायाधीश ने हत्या मामले में 20 मार्च तो गैंगस्टर मामले में 21 मार्च की तारीख मुकर्रर किया।

विज्ञापन
Mukhtar case could not hearing held date fell in labour murder and gangster case
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी की सोमवार को मजदूर हत्याकांड व गैंगस्टर मामले में आजमगढ़ के एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। वकीलों के हड़ताल के चलते कोर्ट में कोई काम नहीं हुआ और न्यायाधीश ने दोनों ही मामलों में अगली तारीख सुनवाई के लिए मुकर्रर कर दिया। 

विज्ञापन


जिले तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क निर्माण ठेके को लेकर विवाद था। जिसे लेकर माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गाे ने ठेकेदार पर जानलेवा हमला किया था। संयोग से ठेकेदार तो बच गया था लेकिन उसके दो मजदूर गोली से घायल हो गए थे, जिसमें एक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार ने मुख्तार व उसके लोगों पर तरवां थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसी मामले में पुलिस ने मुख्तार व उसके लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई किया। दोनों मामला एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को दोनों मामलो में मुख्तार की पेशी थी। माफिया मुख्तार अंसारी वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ। सोमवार को जिले के अधिवक्ता हड़ताल पर थे। जिसके चलते मुख्तार मामले में कोर्ट में कोई काम नहीं हो सका और न्यायाधीश ने हत्या मामले में 20 मार्च तो गैंगस्टर मामले में 21 मार्च की तारीख मुकर्रर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed