फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mukhtar ansari says that manoj sinha trying to kill mee

मनोज सिन्हा कराना चाहते हैं मेरी हत्या, राजनाथ दे रहे उनका साथ : मुख्तार

Thu, 30 Mar 2017 06:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी/मऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी/मऊ Updated Thu, 30 Mar 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari says that manoj sinha trying to kill mee
राजनाथ सिंह मुख्तार अंसारी - फोटो : self
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने आज सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि मनोज सिन्हा और बाहुबली बृजेश सिंह उनकी हत्या कराना चाहते हैं। इन दोनों को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इसी साजिश के तहत मेरा ट्रांसफर लखनऊ से आगरा जेल किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

आरोप लगाया कि राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और बृजेश सिंह के संरक्षक हैं। राजनाथ सिंह बार-बार बाहुबली  बृजेश सिंह को बचाते हैं। बुधवार को लखनऊ में शपथ  ग्रहण करने के बाद टीवी चैनल हिंदी खबर को को दिए इंटरव्यू में मुख्तार ने कहा कि मेरी सुरक्षा का दायित्व अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरी सुरक्षा खतरे में है। मेरी मुख्यमंत्री से गुजारिश है कि वह मेरी सुरक्षा करें। बसपा विधायक ने आरोप लगाया कि उनके राजनीतिक विरोधी मनोज सिन्हा और मेरे दुश्मन बृजेश सिंह तथा उनके भाई लखनऊ से आगरा जेल ले जाते समय पेशेवर हत्यारों से हत्या करवा सकते हैं। मुख्तार अंसारी ने कहा कि यह मेरी मौत से पहले दिया गया बयान समझा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि मंगलवार को बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को लखनऊ जेल से आगरा जेल शिफ्ट करने का राज्य सरकार ने आदेश दिया है।  मुख्तार ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है।

मनोज सिन्हा, बृजेश सिंह के संरक्षक हैं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

mukhtar ansari says that manoj sinha trying to kill mee
manoj sinha - फोटो : manoj sinha
आरोप लगाया कि मनोज सिन्हा, बृजेश सिंह के संरक्षक केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैं। राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह अक्सर बृजेश सिंह से मिलने जाते हैं। बृजेश सिंह का दाऊद इब्राहिम से संबंध है। कहा कि मुझे राजनाथ सिंह से जान का खतरा है। 

कहा कि मनोज सिन्हा ने उत्तर प्रदेश सरकार को गुमराह किया है ताकि मेरी हत्या कराई जा सके। उनकी कोशिश है कि मैं गवाही न दे पाऊं। मुख्तार ने कहा कि जिस जेल में उन्हें रखा जाता है, उसमें अकेले रखा जाता है। एक विचाराधीन कैदी के नाते मेरे कई अधिकार हैं।

दावा किया कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है। कृष्‍णानंद राय मामले में मुख्तार ने कहा कि मैं उस समय जेल में बंद था। मुझे इस मामले में मनोज सिन्हा ने उन्हें फंसवाया है। 

मुख्तार ने कहा कि मेरे भाई ने मनोज सिन्हा को दो लाख से अधिक वोटों से हराया था। इसी वजह से वह ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह एक देशभक्त परिवार से हैं और किसी अपराध में शामिल नहीं है।  

आरोप लगाया कि कस्टडी में भी मेरी हत्या कराई जा सकती है। इसीलिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा देने की अपील करते हैं।

बता दें कि पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोप है। मुख्तार के खिलाफ हत्या, अपहरण, धमकी जैसे कई मामले दर्ज हैं । वह बसपा के टिकट पर मऊ सदर से विधायक चुने गए हैं।  

वहीं उनके भाई सिगबतुल्लाह अंसारी गाजीपुर से कृष्णानंद राय की विधवा पत्नी अलका राय से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed