{"_id":"5f326f9c642bd36428752608","slug":"mukhtar-ansari-gang-closed-property-worth-6-5-crore-seized-by-police-funding-in-mau-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी के करीबियों पर शिकंजा जारी, गैंग को फंडिंग करने वाले की 6.5 करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी के करीबियों पर शिकंजा जारी, गैंग को फंडिंग करने वाले की 6.5 करोड़ की संपत्ति जब्त
Tue, 11 Aug 2020 03:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 11 Aug 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी सीज करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ से विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों के खिलाफ शिकंजा कसता ही जा रहा है। रविवार को लखनऊ मुख्तार का शूटर भी एनकाउंटर में मारा गया है। वहीं, मुख्तार गैंग से जुड़े लोगों की संपत्तियां भी प्रशासन जब्त कर रहा है।
विज्ञापन
मऊ जिले में मंगलवार को मुख्तार अंसारी गिरोह के नजदीकी की 6.5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति पुलिस प्रशासन ने जब्त की है। पुलिस ने भीटी स्थित त्रिदेव कंस्ट्रक्शन के मालिक उमेश सिंह और राजन सिंह की संपत्ति को गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दोनों लोग पिछले 20 सालों से मुख्तार गैंग को फंडिंग करते आ रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को भी टीम में डुगडुगी बजाकर मुख्तार के करीबी के कीमती मकान को जब्त करने की कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मऊ जिले में दशकों से पनप रहे मुख्तार की आपराधिक गतिविधियों में सहयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है।