फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mufti-e-varanasi demands from President, withdraw citizenship amendment law

मुफ्ती-ए-बनारस ने राष्ट्रपति से की मांग, वापस लें नागरिकता संशोधन कानून

Sun, 22 Dec 2019 09:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 22 Dec 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
Mufti-e-varanasi demands from President, withdraw citizenship amendment law
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ

मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के संविधान की प्रस्तावना की मूलभावना का उल्लंघन करता है। हमारा संविधान देश के नागरिकों को बिना किसी धार्मिक भेदभाव के जीवन के सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करता है। यह विधेयक देश की विभाजनकारी शक्तियों को बढ़ावा देने वाला है।

विज्ञापन


रविवार को पीलीकोठी में शहर के उलेमा, विद्वतजन और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मुफ्ती-ए- बनारस ने कहा कि यह हमारे बुजुर्गों द्वारा देश की अखंडता के लिए दी गई साझी शहादत देश की समृद्धि के लिए छोड़ी गई साझी विरासत एवं देश की संप्रभुता के लिए अपनाई गई साझी सकाफत के मूल्यों के भी विरुद्ध है।
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित करके बिल को वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग की गई। इस दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय संविधान के खिलाफ इस काले कानून से हमारी राष्ट्रीय एकता, सहिष्णुता और भाईचारा खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कानून देश के नागरिकों के भेदभाव पैदा करने वाला और राष्ट्रहित के विरुद्ध है। इसके उपरांत बजरडीहा में घायल होने वालों से मिलने मुफ्ती ए बनारस के नेतृत्व में एक दल पहुंचा। बैठक के दौरान मुफ्ती नियाज अहमद कासमी, मौलाना अब्दुल्लाह नासिर कासमी, मौलाना नसीर अहमद सिराजी, खलीकुज्जमां, मौलाना हारून रशीद नक्शबंदी, मौलाना जियाउर्रहमान, मौलाना अहसन जमील मदनी आदि मौजूद रहे। संचालन इशरत उस्मानी ने किया। इसके अलावा डीएम और एसएसपी ने मदनपुरा में जमीयत उलेमा जिला बनारस के अध्यक्ष अब्दुल्ला नासिर कासमी के घर जाकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed