फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MRZ NEWS

गलन से राहत नहीं, आम जनमानस, पशु-पक्षी हुए बेहाल

Sun, 29 Dec 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
MRZ NEWS
मिर्जापुर। दिसंबर माह में पड़ रहे कड़ाके की ठंड व गलन ने शनिवार को पिछले पांच वर्षों के रिकार्ड तोड़ दिए। 2014 के बाद 2019 में दिसंबर माह में पांच डिग्री के नीचे तापमान गया। शनिवार को तापमान न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को जहां पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। इसका प्रतिकूल असर फसलों, पशुओं और वृद्ध व मासूम बच्चों पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान है। जारी शीतलहर में शहर से लेकर गांव तक लोग ठंड से कांप रहे थे। ठंड से आम जनमानस के साथ ही पशु-पक्षी बेहाल रहे। जगह-जगह अलाव के सामने बैठे लोग दिन व्यतीत कर रहे थे। पशु-पक्षी भी ठंड के चलते किसी कोने में दुबकेे नजर आए।
विज्ञापन

इधर प्रतिदिन धुंध व कोहरे से हो रही दिन की शुरुवात मध्याह्न तक बनी हुई है। दोपहर बाद आसमान से धरती पर पड़ रही सूर्य की किरणें बेअसर साबित हो रही हैं। धूप के बावजूद गलन बरकरार है। शीतलहर के चलते बाहर निकलने के बजाए लोग घरों में दुबकने में अपनी भलाई समझ रहे हैं। बाहर निकलने पर जहां भी अलाव जलता दिखा लोग कुछ देर रुक कर आंच लेने के बाद ही आगे की ओर बढ़ रहे हैं। कड़ाके की ठंड में यात्रियों की मुसीबत बनी हुई है। ठंड के चलते रेलवे और बस स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों का हाल-बेहाल रहा। ठंड के चलते ऐसे स्थानों पर गिनेचुने यात्री दिखलाई पड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed