फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mridula Jaiswal Mayor Varanasi laid foundation stone for sewer and drinking water works

वाराणसी में सीवर अाैर पेयजल के कार्यों का महापौर ने किया शिलान्यास

Fri, 05 Feb 2021 04:50 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 05 Feb 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
Mridula Jaiswal Mayor Varanasi laid foundation stone for sewer and drinking water works
शिलान्यास करतीं महापौर मृदुला जायसवाल।

वाराणसी के छित्तूपुर, सोनिया और महमूरगंज में सीवर व पेयजल लाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास महापौर मृदुला जायसवाल ने शुक्रवार को किया। छित्तूपुर घंटी मिल मार्ग पर 600 एमएम व्यास की लगभग 480 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसकी अनुमानित लागत 48 लाख रुपये है।  

विज्ञापन


इसके बाद राज्य निधि के अंतर्गत सोनिया से भारत सेवाश्रम संघ तक 400 मीटर लंबी व 600 एमएम व्यास की सीवर लाइन डाली जा रही है। इसकी अनुमानित लागत 60 लाख रुपये है । इसका शिलान्यास महापौर ने किया। महमूरगंज क्षेत्र में राधा मार्केट से यमुना लकड़ी वाले तक लगभग 540 मीटर लंबी और 200 एमएम व्यास की पेयजल की पाइप लाइन 14वें वित्त निधि से डाली जा रही है। इसकी अनुमानित लागत लगभग 16 लाख रुपये है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही लगभग 540 मीटर लंबी व 600 एमएम व्यास की सीवर लाइन  बिछाने का कार्य  चल रहा है। जो 14वें  वित्त से कराया जा रहा है। यहां महापौर मृदुला जायसवाल ने निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो कार्य सीवर लाइन व पेयजल पाइप लाइन बिछाने का होता जा रहा है। इसके बाद जनता के आवागमन को ध्यान में रखते हुए रास्ते में पड़े मिट्टी व मलबे को हटाते जाएं, जिससे आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed