{"_id":"5ecfd74395d36035f41a6e7f","slug":"mow-relief-given-to-tenants-in-lockdown-owners-forgive-shop-rent","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ : लॉकडाउन में किरायेदारों को राहत, मालिकों ने माफ किया दुकान का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ : लॉकडाउन में किरायेदारों को राहत, मालिकों ने माफ किया दुकान का किराया
Thu, 28 May 2020 08:54 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: विचित्र सिंह
Updated Thu, 28 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन में बंद दुकानें (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन में कारोबार ठप होने से दुकानदारों को हुई समस्याओं को देखते हुए मऊ जिले के कुछ दुकान मालिकों ने नेक पहल की है। शहर और देहात के कुछ दुकान मालिकों ने दुकान का किराया माफ करने का एलान किया है।
घास बाजार राजस्थान भवन निवासी अलकक्षेंद्र विक्रम सिंह ने लॉकडाउन के चलते दुकानों के बंद होने पर राजपूत कटरा की 60 दुकानों का अप्रैल का किराया माफ करने का एलान किया है।
आजमगढ़ मोड़ स्थित जानकी कांप्लेक्स के मालिक सुशील अग्रवाल ने भी अप्रैल का किराया नहीं लेने का निर्णय लिया। इनके कांप्लेक्स में 40 दुकानें हैं। अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने मानवता के लिए ऐसा किया है। उन पर किसी का दबाव नहीं था।
विज्ञापन
रतनपुरा बाजार निवासी शेषनाथ राम ने दुकानों के बंद रहने पर कटरे की 10 दुकानों का दो माह का किराया माफ कर दिया। बताया कि कोरोना वायरस रोकने के लिए लागू लॉक डाउन में दुकानें बंद रहीं। ऐसे में दुकानदार परेशान हैं।
इस परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने महसूस किया कि किरायेदारों को कुछ राहत मिलनी चाहिए। इस पर उन्होंने अप्रैल और मई का किराया माफ कर दिया। मकान मालिकों की इस उदारता से दुकानदारों में खुशी है।