यूपी: पैसे के लेनदेन को लेकर मौसेरे भाई ने ली जान, बेटे संग कुल्हाड़ी से कर दी हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के अमरौना गांव में शनिवार की देर रात पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद में मौसेरे भाई व उसके पुत्र ने राजगीर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी तलाश कर रही है।
अमरौना गांव निवासी वंशीलाल यादव(62) राजगीर का काम करता था। दो माह पहले उसकी पत्नी का देहांत हो गया। इसके बाद से वह पड़ोस में रहने वाले मौसेरे भाई श्यामजीत यादव के यहां रहकर खाता-पीता था। आरोप है कि वंशीलाल से ढाई लाख रुपये श्यामजीत ने उधार ले रखा था।
इसे लेकर शनिवार की रात दोनों में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि श्यामजीत व उसके पुत्र बुधिराम ने कुल्हाड़ी से वंशीलाल पर हमला कर दिया। वह लहुलूहान होकर चारपाई के गिर गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस वंशीलाल को सीएचसी डोभी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। विवाद के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र जय कुमार की तहरीर पर श्यामजीत व बुधिराम के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।