फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mou between IIT BHU and DMRC for Tunnel construction and underground space engineering studye in UG PG course

IIT BHU और DMRC में समझौता: सुरंग निर्माण और भूमिगत इंजीनियरिंग की यूजी-पीजी में होगी पढ़ाई

Thu, 01 Sep 2022 10:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Sep 2022 10:52 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू और डीएमआरसी के बीच सुरंग निर्माण और भूमिगत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है।

विज्ञापन
mou between IIT BHU and DMRC for Tunnel construction and underground space engineering studye in UG PG  course
डीएमआरसी के एमडी विकास कुमार और आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू और डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) के बीच सुरंग निर्माण और भूमिगत प्रौद्योगिकी का उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए समझौता (एमओयू) पत्र पर हस्ताक्षर हुआ है। 31 अगस्त 2022 को हुए समझौते के तहत सुरंग निर्माण और भूमिगत इंजीनियरिंग में आईआईटी अहम भूमिका निभाएगा। अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से दोनों विषयों (सुरंग निर्माण और भूमिगत अंतरिक्ष इंजीनियरिंग) पर शोध भी होंगे और कई पाठ्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

विज्ञापन


आईआईटी की ओर से अधिष्ठाता प्रो. विकास कुमार दूबे और डीएमआरसी के निदेशक दलजीत सिंह ने हस्ताक्षर किए। आईआईटी बीएचयू और मेट्रो रेल कार्पोरेशन के बीच जो समझौता हुआ है, उसमें दो केंद्र होंगे।
विज्ञापन


इसमें पहला आईआईटी बीएचयू वाराणसी में और दूसरा दिल्ली मेट्रो रेल अकादमी में होगा। एमओयू के तहत परिवहन और सीमा रक्षा बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आईआईटी बीएचयू और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के बीच संबंधों को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में 32 मेट्रो परियोजनाएं निर्माणाधीन

भारत में कुल 32 मेट्रो परियोजनाएं और 13 रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम हैं। आईआईटी निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि समझौता आईआईटी और डीएमआरसी के बीच सहयोग की भावना को मजबूत करेगा। केंद्र के तहत, संस्थान टनलिंग और भूमिगत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्नातक स्तर पर पाठ्यक्रमों के साथ-साथ स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की पहल करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed