{"_id":"663e125b326e27fa5109e562","slug":"mothers-should-talk-to-daughters-about-menstruation-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News झिझक छोड़ें, मासिक धर्म पर बेटियों से खुलकर बात करें माताएं, माहवारी के समय बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News झिझक छोड़ें, मासिक धर्म पर बेटियों से खुलकर बात करें माताएं, माहवारी के समय बरतें सावधानी
Fri, 10 May 2024 05:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 05:56 PM IST
सार
Varanasi News: जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं से माहवारी से जुड़े सवाल भी पूछे गए। सही जवाब देने वाली छात्राओं को व्हिसपर का प्रोडक्ट दिया गया। बच्चियों के साथ ही उनकी माताओं ने भी सेहत से जुड़े कई सवाल पूछे।
विज्ञापन
डॉ. मनीषा पांडेय, साक्षी दूबे, पद्मा पाठक और अमित गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द क्यों होता है, पहले दिन नहाना क्यों नहीं चाहिए। इस दौरान खट्टा खाने से क्यों मना किया जाता है। ये वो सवाल हैं जो छात्राओं ने व्हिसपर और अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम सपनों की उड़ान में डॉक्टर से पूछे।
विज्ञापन
निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में इस जागरूकता कार्यक्रम में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. मनीषा ने इस सभी सवालों के जवाब दिए। न सिर्फ छात्राओं को बल्कि उनकी माताओं के मन में बैठी भ्रांतियों को भी उन्होंने दूर किया। उन्होंने कहा कि अधिकतर परिवारों में आज भी मासिक धर्म आने को सही तरीके से नहीं देखा जाता। यही वजह है कि बच्चियां इस बारे में बात करने से झिझकती हैं।
विज्ञापन
डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि मां को चाहिए कि वो बेटियों से इस बारे में खुलकर बात करें। उन्हें पीरियड्स के प्रति जागरूक करें। बताया कि सेनेटरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के साथ ही सेहत के प्रति सतर्कता बरतनी होती है। सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर साक्षी दूबे ने कहा कि माहवारी के दिनों में सजग रहने की जरूरत है। जिन लोगों को इस बारे में सही जानकारी है, उन्हें दूसरों को भी बताने की जरूरत है। कार्यक्रम में व्हिसपर के डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से अमित गुप्ता मौजूद रहे। स्कूल की एक्टिविटी कोआर्डिनेटर उर्मिला मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
निबंध की विजेता चांदनी को मिला लैपटॉप
व्हिसपर और अमर उजाला की ओर से पिछले दिनों शहर के विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता की विजेता तुलसी निकेतन बालिका इंटर कॉलेज खजूरी की छात्रा चांदनी मौर्या को लैपटॉप देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की प्रवक्ता पद्मा पाठक सहित अन्य अतिथियों ने चांदनी को पुरस्कृत कर सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
व्हिसपर और अमर उजाला की ओर से सपनों की उड़ान कार्यक्रम
माहवारी से जुड़े मिथक को तोड़ने, किशोरियों की समस्याओं के समाधान और इससे जरूरी जानकारियां देने के लिए शनिवार को निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया है। व्हिसपर और अमर उजाला की ओर से सुबह 9:30 बजे से सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत शहर की स्त्री रोग विशेषज्ञ छात्राओं को माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जागरूक करेंगी।
कार्यशाला में स्त्री रोग विशेषज्ञ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. मनीषा पांडेय माहवारी से जुड़े मिथक दूर करेंगी और छात्राओं के सवालों का जवाब देंगी। इसके अलावा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर साक्षी दुबे छात्राओं से रूबरू होंगी। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अमर उजाला द्वारा विभिन्न विभिन्न स्कूलों में निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई थी।